शुभमन गिल का पलटवार… मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं, मेरे आंकड़े ही काफी हैं

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

शुभमन गिल का पलटवार… मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं

Last Updated:

Shubman Gill shrugs off T20 World Cup snub: शुभमन गिल ने कहा कि 2026 आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद आगामी आईपीएल में उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. गिल वनडे में भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन शीर्ष क्रम में संजू सैमसन को जगह देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता.

शुभमन गिल का पलटवार... मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं Zoom

शुभमन गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब.

अहमदाबाद.  गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि 2026 टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उन्हें इस आईपीएल में किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. गिल टी20 विश्व कप से पहले भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन संजू सैमसन को ऊपर खेलने का मौका देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. भारत ने इस बार तीसरी बार रिकॉर्ड खिताब जीता.

शुभमन गिल (Shubman Gill) भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान हैं और आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व भी कर रहे हैं. सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें विश्व कप में नजरअंदाज किए जाने के बाद कुछ साबित करना है, तो गिल ने कहा, ‘अगर पिछले तीन-चार सत्र देखें तो मेरे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन हैं. इस सत्र में मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. पिछले चार साल में हमने टीम के तौर पर अच्छा खेला है और मैंने भी एक बल्लेबाज के तौर पर अच्छा किया है.’

शुभमन गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब.

गिल लगातार आईपीएल में रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हैं. उन्होंने पिछले सत्र में 650 रन, उससे पहले 426 रन और 2023 में 890 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे वही करना है जो मैं पिछले चार साल से कर रहा हूं. टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अगर हम ऐसा करते रहे, तो हम फिर से ट्रॉफी जीत सकते हैं.’

शुभमन गिल ने 2024 सत्र से हार्दिक पंड्या से कप्तानी संभाली थी. गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में डेब्यू के साथ ही ट्रॉफी जीतकर नाम कमाया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP