फर्रुखाबाद कमालगंज ड्रायफ्रूट लड्डू I देशी घी और मेवा का स्पेशल स्वाद
Last Updated:
फर्रुखाबाद के कमालगंज से आई है एक मिठाई जो हर मिठास प्रेमी का दिल जीत ले. देशी घी और चुनी हुई मेवों से तैयार किया गया यह स्पेशल ड्रायफ्रूट लड्डू, हर बाइट में लाजवाब स्वाद और सेहत का संगम है. भक्त इसे प्रभु हनुमान जी को भोग अर्पित करते हैं और ग्राहक इसे पैक कर घर ले जाते हैं. अमन मिष्ठान भंडार की यह मिठाई क्वालिटी और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए बनाई जाती है, जिससे हर निवाला सच्चे कमालगंज लड्डू का अनुभव देता है.
फर्रुखाबाद. अगर आपको भी फर्रुखाबादी ड्रायफ्रूट लड्डू का स्वाद चाहिए, तो यूपी के इस जिले में यह स्पेशल मेवा मिठाई का लड्डू मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में तैयार की जा रही है स्पेशल कमालगंज की मशहूर मिठाई जिसको लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. फर्रुखाबाद की यह मशहूर मिठाई जो कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार स्वाद सेहत और मिठास से भरपूर यह मिठाई हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है.जो कोई भी इस स्पेशल लड्डू की स्वाद चखता है. तो मानो वह वहां से पैक करा कर ही लेकर जाता है ऐसे में साधारण लड्डू की अपेक्षा इसमें देशी घी के साथ ही मेवा का प्रयोग किया जाता है. इसको बनाने में मुख्य रूप से शुद्धता से भरपूर देसी घी का प्रयोग किया जाता है यही कारण है कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है और अब मशहूर भी है.
यह रही दुकान की लोकेशन
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज मुख्य मार्ग पर अमन मिष्ठान भंडार के नाम से यह मशहूर दुकान है, जहां पर मशहूर मिठाई स्पेशल लड्डू इन दिनों तैयार की जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से आपको गजब स्वाद मिलेगा इसके लिए यह लड्डू मशहूर है. यह लड्डू प्रभु हनुमान जी को पसंदीदा रूप से भक्त अर्पित करते है, भक्त इसका भोग लगाते हैं. लोकल 18 को दुकान के संचालक अमन चौरसिया ने बताया कि उनके यहां पर कई ऐसी मिठाइयां है. जो की बहुत ही मशहूर है ऐसे में अब कमालगंज की मशहूर मिठाई भी मिलने लगी है. वह यह भी बताते हैं कि यहां पर ग्राहकों की लाइन लगने की मुख्य वजह यही है कि वह कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं, सभी मिठाई को गुणवत्तापूर्ण बनाते हैं. लाजवाब स्वाद जिसके लिए उनकी दुकान मशहूर है. इसी के साथ मुख्य रूप से बनाने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है और इसमें शुद्ध देसी घी का प्रयोग किया जाता है.
मशहूर कमालगंज लड्डू की रेसिपी
बूंदी विक्रेता अमन चौरसिया ने बताया कि अच्छी क्वालिटी की मेवा को सफाई के साथ पकाया जाता है. इसके बाद बनने वाले चाशनी को अच्छे से तैयार करके शुद्ध घी में डालकर मेवा में मिलाया जाता है. तत्पश्चात उसमें चीनी से बनी हुई चाशनी में मिलाया जाता हैं. अच्छे से भीग जाने के बाद चाशनी से भरी हुई सामग्री को बाहर निकाल लिया जाता है. कुछ देर हवा में रखने के बाद ठंडी होने पर उसको हाथों की सहायता से गोल आकार दिया जाता है. जिसके बाद बनकर तैयार हो जाता है स्पेशल ड्रायफ्रूट लड्डू.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें