बिना ब्रेड के भी मिलेगा वही स्वाद! बस 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी ‘ब्रेड पकोड़ा’, शेफ कुणाल कपूर से जानें सीक्रेट रेसिपी
How To Make Bread Pakoda without Bread : क्या आपने कभी सोचा है कि बिना ब्रेड के भी आप वही क्लासिक ब्रेड पकोड़े वाला स्वाद पा सकते हैं? अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन होता है, लेकिन किचन में ब्रेड न होने पर हम इरादा बदल देते हैं. लेकिन मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने हाल ही में एक ‘नो-ब्रेड’ ब्रेड पकोड़ा रेसिपी शेयर की है जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. वही क्रिस्पीनेस और अंदर मसालों का जादू. यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद सॉफ्ट होता है. आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
बनाने की सामग्री (4 लोगों के लिए)
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
बेसन: 2 कप
दही: ½ कप (यही वो सीक्रेट है जो इसे अंदर से सॉफ्ट बनाएगा)
सब्जियां: कटा हुआ प्याज (¼ कप), हरी मिर्च (1 चम्मच), अदरक (2 चम्मच), हरा धनिया.
मसाले: जीरा (1 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), हल्दी (½ चम्मच), चात मसाला (1 चम्मच), भुना जीरा पाउडर (1 चम्मच), नमक स्वादानुसार.
खास टच: कसूरी मेथी (2 चम्मच) – इससे खुशबू लाजवाब आती है.
फ्लफीनेस के लिए: बेकिंग सोडा या इनो (1½ चम्मच) और पानी (लगभग 1½ कप).
तलने के लिए: तेल.
बनाने की आसान विधि (Step-by-Step)
1. बेसन का मिश्रण तैयार करें:
सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन लें. इसमें सभी सूखे मसाले जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालें. अब इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और कसूरी मेथी मिलाएं.
2. दही और पानी का घोल बनाएं:
सूखे मिश्रण में दही डालें. दही डालने से पकोड़े अंदर से नरम और स्पंजी बनते हैं, जो ब्रेड जैसा अहसास देते हैं. अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक गाढ़ा, चिकना (smooth) घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल बहुत पतला न हो, वरना पकोड़े तेल सोख लेंगे. इसे 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंटें.
3. एयर पॉकेट्स बनाएं (The Secret Step)
जब आप तलने के लिए पूरी तरह तैयार हों, तब बैटर में बेकिंग सोडा या इनो डालें. इसके ऊपर एक चम्मच पानी डालकर इसे धीरे से मिलाएं. आप देखेंगे कि घोल फूलकर हल्का और झागदार (fluffy) हो गया है. यही वो स्टेप है जो बिना ब्रेड के ब्रेड पकोड़े वाला टेक्सचर देगा.
View this post on Instagram