UPTET Notification Out| UPTET Online Form 2026: कई शादी करने वाले नहीं दे पाएंगे यूपी टीईटी 2026! नहीं मिलेगा फॉर्म भरने का मौका

Share to your loved once


Last Updated:

Who is eligible for UPTET 2026, UPTET Notification: यूपी टीईटी 2026 के लिए कल से 27 मार्च से आवेदन शुरू होने वाले हैं लेकिन इस बार नोटिफ‍िकेशन में कई नए नियम बताए गए हैं. इसमें भी एक नियम ऐसा है कि एक से ज्‍यादा शादी करने वाले यूपीटीईटी का फॉर्म तक नहीं भर पाएंगे. आइए आपको बताते हैं पूरा नियम..

ख़बरें फटाफट

UPTET 2026: कई शादी करने वालों को नहीं मिलेगा फॉर्म भरने का मौका Zoom

UPTET Online Form 2026, UPTET 2026 Official Notification Out: यूपी टीईटी परीक्षा में एक से शादी वालों को नहीं मिलेगा मौका.

UPTET Notification Out, UP TET 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)ने UP TET 2026 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की इस बड़ी परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है. आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी. परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने इस बार कई नए और सख्त नियम जोड़े हैं जिन्हें हर उम्मीदवार को ध्यान से पढ़ना चाहिए. खासकर शादीशुदा उम्मीदवारों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण नियम जारी किया गया है.

एक से ज्यादा शादी पर पूरी पाबंदी

आयोग ने साफ-साफ नियम बना दिया है कि बहुविवाह (Polygamy)करने वाले उम्मीदवार UP TET 2026 में आवेदन नहीं कर सकते. अगर कोई पुरुष अभ्यर्थी विवाहित है और उसकी एक से ज्यादा पत्नियां जीवित हैं तो वह इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा.इसी तरह अगर कोई महिला उम्मीदवार किसी ऐसे पुरुष से शादी करती है जिसकी पहले से ही एक पत्नी जीवित है तो उसे भी परीक्षा से बाहर रखा जाएगा.यह नियम पुरुष और महिला दोनों पर समान रूप से लागू होगा. आयोग ने गाइडलाइंस में इसे बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है.

क्या इस नियम में कोई छूट मिल सकती है?

इस सख्त नियम में थोड़ी सी गुंजाइश रखी गई है. अगर किसी उम्मीदवार को राज्य सरकार से विशेष छूट मिल जाती है तो वह इस नियम से मुक्त हो सकता है और परीक्षा में शामिल होने का हकदार बन सकता है लेकिन बिना छूट के किसी भी उम्मीदवार को ढील नहीं दी जाएगी.

TET पास करने का मतलब नौकरी की गारंटी नहीं

आयोग ने एक और महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. अगर किसी उम्मीदवार को TET परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाती है और एडमिट कार्ड भी जारी हो जाता है तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसे नौकरी मिलना तय है. TET पास करने के बाद भी उम्मीदवार की नियुक्ति का कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता.भर्ती एजेंसी या नियुक्ति प्राधिकारी उम्मीदवार की सभी योग्यताओं और दस्तावेजों की फिर से जांच करेगा इसलिए हर उम्मीदवार को खुद यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि वह आयोग द्वारा तय सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करता है या नहीं.

गलत जानकारी देने पर हो सकती है जेल

अगर कोई उम्मीदवार नियमों के दायरे में नहीं आता और फिर भी चालाकी से फॉर्म भर देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.आयोग ने चेतावनी दी है कि आवेदन फॉर्म में गलत,भ्रामक या अधूरी जानकारी देने पर फॉर्म तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा.उम्मीदवार पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.गंभीर मामलों में जेल भी हो सकती है.

OMR शीट की दोबारा जांच नहीं होगी

परीक्षा के बाद कई उम्मीदवार OMR शीट की दोबारा जांच कराने की मांग करते हैं. आयोग के उप सचिव डॉ.अरुण कुमार सिंह ने इसे साफ कर दिया है कि OMR शीट का मूल्यांकन अत्याधुनिक मशीन (इलेक्ट्रॉनिक स्कैनिंग) से होता है इसलिए किसी भी त्रुटि की संभावना बहुत कम है. आयोग OMR उत्तर पत्रक की दोबारा जांच, पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं करेगा.

आवेदन कब से कब तक?

ऑनलाइन आवेदन शुरू:27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तारीख:26 अप्रैल 2026
अगर आप सभी योग्यताएं पूरी करते हैं तो समय रहते फॉर्म भर लें.आखिरी तारीख का इंतजार न करें.
UP TET 2026 सरकारी टीचर बनने की पहली सीढ़ी है. नियमों को ध्यान से पढ़ें.सही जानकारी भरें और मेहनत से तैयारी करें.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP