राम एक दिशा हैं! रामनवमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, जानिए पूरा मैसेज
PM Modi Ram Navami Message: राम नवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने X पर एक वीडियो भी शेयर किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘भगवान श्रीराम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं. वे एक मूल्य हैं, एक मर्यादा हैं और एक दिशा हैं.’ उन्होंने कहा कि श्रीराम सत्य, धर्म और पराक्रम के प्रतीक हैं.वे हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि राम का जीवन हमें सिखाता है कि जनता का सुख सबसे ऊपर होना चाहिए. उन्होंने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
