जिंदगी की खूबसूरती बयां करता है किशोर कुमार ये गाना, जावेद अख्तर ने लिखे मोटिवेशनल बोल, सुनकर मिलेगी इंस्पिरेशन
किशोर ने कई दर्द भरे और रोमांटिक गाने गाए हैं. लेकिन उन्होंने मोटिवेशनल सॉन्ग भी खूब गाए हैं. साल 1987 में आई ‘मि. इंडिया’ में एक मोटिवेशन सॉन्ग गाया. यह गाना जिंदगी के खूबसूरती को बयां करता है. समय से नहीं रुकने की बात करता है. गाने का नाम ‘जिंदगी की यही रीत है’ है. गाने में अनिल कपूर के साथ आफताब शिवदसानी और अजमद खान जैसे चाइल्डहुड कलाकार रहे. यह गाना काफी हिट हुआ और आज भी रिफ्रेशिंग लगता है. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखा है. जबकि म्युजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।