चख ली ‘कुट्टू के आटे की बर्फी’ तो भूल जाएंगे पकौड़ी और पूड़ी खाना, ऐसा गजब है स्वाद

Share to your loved once


Last Updated:

Navratri Special Kuttu Sweets: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार भक्ति, उपवास और उत्सव का समय होता है. नौ दिनों तक, बहुत से लोग उपवास रखते हैं और पारंपरिक लेकिन अक्सर बनाने में मुश्किल खास व्यंजन बनाते हैं. हालांकि उपवास के दौरान अक्सर तली-भुनी चीज़ें खाई जाती हैं, लेकिन इनसे पेट भारी और शरीर सुस्त महसूस हो सकता है. इसके बजाय, कुट्टू की बर्फी एक बेहतरीन, विकल्प है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है.  

देहरादून: इन दिनों नवरात्रि चल रही है. वहीं देवभूमि की राजधानी देहरादून अपने खास जायकों के लिए जानी जाती है. इस नवरात्रि शहर के खाने-पीने के शौकीनों के बीच ‘कुट्टू के आटे की बर्फी’ भी लोगों की पसंद बनी हुई है. आमतौर पर कुट्टू का उपयोग सिर्फ पूड़ी या पकौड़ों तक सीमित रहता है, लेकिन देहरादून के पलटन बाजार स्थित पुरानी और प्रसिद्ध मिठाई की दुकान इंद्राणी स्वीट शॉप पर मिलने वाली यह बर्फी अब लोगों की पहली पसंद बन गई है.

सोंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद
आप भी शायद हैरान होंगे कि कुट्टू की बर्फी भी होती है… पर ये सच है. ये टेस्ट में लाजवाब होती है. इसे बनाने में शुद्ध देसी घी का उपयोग किया जाता है, जो इसे एक सोंधी खुशबू और रिच टेक्सचर देता है. व्रत वाले लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है. यहां व्रत की साबूदाना नमकीन, सेंधा नमक चिप्स आदि भी आपको मिल जाएंगे.

इनके पास मिलती है बर्फी
दुकानदार सुरेंद्र भाटिया ने लोकल18 से बात की. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान आजादी के समय की है. तब से लेकर अब तक कई तरह की मिठाइयां वह बनाते हैं. विशेष उत्सव और अवसरों पर अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार करते हैं. जैसे नवरात्रि के दौरान वह कुट्टू के आटे की बर्फी बनाकर भेजते हैं. यह बर्फी सिर्फ उन्हीं के पास मिलती है.

उन्होंने कहा कि इसकी खास बात यह है कि यह है देसी घी में तैयार की जाती है. इसका अलग ही स्वाद होता है. व्रत के दौरान भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं. इन दिनों वह कुट्टू के आटे की भुजिया, अन्य तरह की नमकीन भी तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि व्रत में कुट्टू के आटे की रोटी, बर्फी या अन्य प्रोडक्ट इसलिए खाए जाते हैं क्योंकि इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और यह आसानी से बन भी जाता है.

उन्होंने आगे बताया कि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा मौजूद होती है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. सुरेंद्र बताते हैं कि उनके पास कुट्टू के आटे की बर्फी के अलावा नारियल की बर्फी भी है. इसे भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और यह डिमांड में रहती है. आप अगर इन्हें खरीदना चाहते हैं तो देहरादून के पलटन बाजार में मस्जिद के पास इंद्राणी स्वीट शॉप से आप 640 रुपये किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP