‘धुरंधर’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए हो जाएं तैयार, भूषण कुमार ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Share to your loved once


Last Updated:

भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है. ये फिल्म के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर बनी यह फिल्म भारतीय सेना के गुप्त अभियानों और रणनीति को सामने लाएगी. मेकर्स का दावा है कि फिल्म गहन रिसर्च पर आधारित होगी.

'धुरंधर' के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए हो जाएं तैयार, सच्ची घटना पर होगी बेस्डZoom

भूषण कुमार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म लेकर आ रहे हैं.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है, और इसी कड़ी में अब नई फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान हो गया है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाथ मिलाया है. यह फिल्म न केवल एक बड़े पैमाने की कहानी लेकर आ रही है, बल्कि पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों का पर्दाफाश भी करती है.

फिल्म की कहानी के.जे.एस. ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है. यह किताब उन गुप्त सैन्य अभियानों की झलक देती है, जिनके बारे में आम जनता को बहुत कम जानकारी है. फिल्म इसी अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश करेगी, जहां तथ्यों और सिनेमाई प्रस्तुति का संतुलन देखने को मिलेगा.

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ला रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’

बताया जा रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के विभिन्न विभागों की भूमिका और उनकी रणनीतिक तैयारी को गहराई से दिखाने का प्रयास करेगी. मेकर्स का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए व्यापक रिसर्च की गई है, जिसमें जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाई गई है, ताकि कहानी अधिक प्रामाणिक और प्रभावशाली बन सके. विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज और विवेक रंजन अग्निहोत्री के बैनर तहत बनाई जाएगी.

विवेक अग्निहोत्री

किताब पर बेस्ड होगी फिल्म

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री पहले भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के जरिए संवेदनशील और वास्तविक मुद्दों को बड़े पर्दे पर ला चुके हैं. ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी दर्शकों को एक गंभीर और विचारोत्तेजक प्रस्तुति की उम्मीद है. वहीं, भूषण कुमार की प्रोडक्शन क्षमता इस फिल्म को बड़े स्तर पर पेश करने में अहम भूमिका निभाएगी.

फिल्म के विषय को लेकर मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक देशभक्ति से भरी कहानी नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य तथ्यों के आधार पर सच्चाई को सामने लाना है. उनका मानना है कि यह फिल्म शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई का सामना करने के लिए बनाई जा रही है वो भी पूरी स्पष्टता और जिम्मेदारी के साथ.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP