आरसीबी के बिकने पर विजय माल्या ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर लिखा भावुक मैसेज
Last Updated:
Vijay Mallya first reaction on RCB: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पुरानी टीम में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीते 24 मार्च को बिक गई. आदित्य बिरला ग्रुप ने अन्य दो फर्म के साथ मिलकर आरसीबी को खरीदा है. आरसीबी के बिकने के बाद टीम के पुराने ओनर विजय माल्या का पहला रिएक्शन आया है. सोशल मीडिया पर माल्या ने आरसीबी के लिए एक भावुक मैसेज लिखा.

आरसीबी की ट्रेड डील पर विजय माल्या का पहला रिएक्शन
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के मालिक बदल गए. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, अमेरिकी खेल निवेशक डेविड ब्लिट्जर और अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा है. आरसीबी के लिए ये ट्रेड डील 16660 करोड़ रुपए में पूरी हुई, जिससे ये टीम आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 15000 करोड़ में बिकी है.
साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो बिजनसमैन विजय माल्या ने आरसीबी को खरीदा था. ऐसे में 18 साल बाद जब ये टीम बिकी तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज लिखा. माल्या ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं आरसीबी के नए मालिकों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. मैं उन्हें सर्वश्रेष्ठ भविष्य और सबसे मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ सफलता की कामना करता हूं.”
विजय माल्या ने 450 करोड़ में खरीदा था आरसीबी
आरसीबी के नए मालिक को बधाई देते हुए विजय माल्या ने लिखा, “जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी खरीदी थी तब ज्यादातर लोग मुझ पर हंसे थे और मेरे निवेश को दिखावटी बताकर उसकी आलोचना की थी. मेरी इस सनक के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड का निर्माण करना था, इसीलिए मैंने फ्रेंचाइजी का नाम आरसीबी रखा.”
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
उन्होंने आगे लिखा, “यह देखकर बेहद खुशी होती है कि मेरा 450 करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 16500 करोड़ रुपए का हो गया है. आरसीबी हमेशा मेरे दिल के दिल में बसी रहेगी, जिसमें युवा विराट कोहली को चुनना भी शामिल है जो आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. मेरे नेतृत्व में और उसके बाद भी आरसीबी से जुड़े सभी फैंस को मेरा हार्दिक धन्यवाद और कृपया बेंगलुरु के शेर आरसीबी का समर्थन जारी रखें, नमस्कार.” बात दें कि आरसीबी आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक रही है, लेकिन उसे खिताब जीतने में 17 साल लग गए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें