चेक बाउंस केस के बीच राजपाल यादव का खुलासा, प्रियदर्शन से 10 पहले लिया 1 वादा, ‘भूत बंगला’ के बाद भी करेंगे काम
Last Updated:
राजपाल यादव चेक बाउंस कंट्रोवर्सी के बाद से लगातार चर्चा में हैं. इन चर्चाओं के बीच राजपाल की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होने वाली है. इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं. राजपाल ने बताया कि वह प्रियदर्शन के साथ और भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने 10 साल पहले ही डील कर ली थी.

राजपाल यादव और प्रियदर्शन साथ ‘भूत बंगला’ बाद भी काम करेंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Rajpalyadav)
मुंबई. राजपाल यादव हाल में चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे. विवाद के बीच उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ से अपनी पहली बड़ी रिलीज करने जा रहे हैं. राजपाल ने ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘ढोल’ और ‘दे दना दन’ जैसी प्रियदर्शन की कई हिट कॉमेडी में काम किया है. अब एक बार फिर उनके साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. राजपाल ने अपनी पर्सनल लाइफ के मुश्किल दौर के बाद इस खास मौके पर न्यूज18शोशा से बातचीत में इस संयोग के बारे में खुलकर बात की.
प्रियदर्शन ने किया था राजपाल यादव से ये वादा
राजपाल यादव ने आगे बताया कि वो प्रियदर्शन के साथ और भी प्रोजेक्ट्स करने की प्लानिंग बना रहे हैं. उन्होंने कहा, “प्रिय जी के साथ, आप विश्वास कीजिए, अभी और भी अच्छे रोल्स मिलेंगे. मैंने 10 साल पहले ही उनसे वादा करवा लिया था, तो अभी कई रोल्स मेरे उनके साथ आने बाकी हैं.”
View this post on Instagram