कहीं नो फ्यूल का बोर्ड, कहीं गाड़ियों की लंबी कतार, पेट्रोल को लेकर हाहाकार
Last Updated:
Petrol Diesel Crisis Rumor Live: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं. लोग अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं. हालांकि प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है.

पेट्रोल डीजल संकट को लेकर अफवाहें फैल रही हैं.
Petrol Diesel Crisis In Uttar Pradesh Live: ईरान-इजराइल के जंग के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं. आलम यह है कि जगह-जगह पेट्रोल पंप स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. लोग अपने-अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं. हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं होने वाली है. वह लोगों को लगातार जागरुक कर रहा है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Bahraich Petrol Crisis: बहराइच में उड़ी पेट्रोल खत्म होने की अफवाह
बहराइच जिले में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई. जिले के अलग-अलग पेट्रोल पम्पों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी से अफवाहों से बचने की अपील की है. जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले में पर्याप्त तेल व गैस की उपलब्धता की बात कही है. जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
Petrol Diesel Crisis Rumor Live: ललितपुर में पेट्रोल खत्म होने की फैली अफवाह
ललितपुर जिले में नाराहट में पेट्रोल को लेकर अफवाह से हड़कंप मच गया है. यूपी-एमपी बॉर्डर पर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. पेट्रोल-डीजल बंद होने की आशंका से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बड़ी-बड़ी केन लेकर लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंच गए. भीड़ के चलते पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. नाराहट थाना क्षेत्र का मामला है.
Prayagraj Petrol Crisis Rumor Live: पेट्रोल की अफवाह पर क्या बोले अधिकारी
प्रयागराज जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का बयान सामने आया है. वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. लोगों से अपील की है कि कृपया इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. जिले में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. वर्तमान समय में जिले की 368 पेट्रोल पम्प के टैंको में 30 लाख लीटर डीजल एवं 29 लाख लीटर पेट्रोल उपलब्ध है. जिले में डीजल और पेट्रोल की औसत खपत 6-8 लाख लीटर प्रतिदिन की है. डिपो से पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति हो रही है. आपूर्ति में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है.
Ayodhya Petrol Crisis Rumor: अयोध्या में अफवाह से पेट्रोल पंप संचालकों की बल्ले-बल्ले
अयोध्या में पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर अब पेट्रोल पंप संचालकों की बल्ले बल्ले हो गई है. शॉर्टेज के नाम पर लगातार पेट्रोल पंप संचालक मनमानी कर रहे हैं. पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर पेट्रोल पंप संचालक लगातार लोगों को गुमराह कर रहे हैं. जिला पूर्ति अधिकारी ने दावा किया कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल की आपूर्ति करा रहा है. दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु धक्के खा रहे हैं. गाड़ियों में धक्का लगा रहे हैं. साथ ही श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी भी हो रही है. पेट्रोल पंप पर मौजूद मैनेजर के द्वारा की जा रही है अभद्रता. बिना किसी सूचना के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध ने होने का बनाया जा रहा है बहाना. सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं पेट्रोल पंप संचालक.
Petrol Crisis: आजमगढ़ पेट्रोल पंपों पर लगे नो फ्यूल बोर्ड
आजमगढ़ में कई पेट्रोल पंपो पर नो फ्यूल के बोर्ड लग गए हैं. पेट्रोल और डीजल की किल्लत की सूचना से हड़कंप मच गया है. पेट्रोल पंपों पर बाइक और कारों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. बाइक और कार में फ्यूल फुल कराने के लिए मारामारी शुरू हो गई है. बेकाबू भीड़ देख पम्प संचालकों ने पुलिस को सूचना दी है.पेट्रोल पंपों पर पहुंचे पुलिस कर्मी बेकाबू भीड़ को काबू करने में जुटी. आजमगढ़ के कई पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें