‘जो समाज में होता है सिनेमा उसी पर बनता है’, रवि किशन ने फिक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बताया सोसाइटी का आईना

Share to your loved once


Last Updated:

रवि किशन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना करते हुए इसे समाज का आईना बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म नोटबंदी जैसे बड़े फैसले के पीछे की वजहों को उजागर करती है और सिनेमा को ऐसे ही जागरूक विषयों पर काम करना चाहिए. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है.

ख़बरें फटाफट

रवि किशन ने फिक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया सोसाइटी का आईना, जमकर की तारीफZoom

रवि किशन ने ‘धुरंधर 2’ को समाज का आईना बताया है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब सराहना मिल रही है. ‘धुरंधर 2’ बॉक्स-ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है और इन सबके बीच अब रवि किशन ने आदित्य धर की फिक्शन फिल्म को समाज का आईना बताया. वो इसकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि फिल्में उन विषयों पर ही बनती हैं जो समाज में हो रही होती हैं.

ANI से बात करते हुए रवि किशन ने इस स्पाई थ्रिलर की तारीफ करते हुए कहा, ‘धुरंधर फिल्म समाज का आईना है. संसद में जब हमला हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला. अतीक अहमद के बारे में इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयानबाजी कर रहे हैं. सिनेमा समाज का आईना है; जो समाज में होता है, सिनेमा उसी पर बनता है. यह लोकतंत्र है.’

रवि किशन ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

आगे आदित्य धर की फिल्म के बारे में बात करते हुए रवि किशन कहते हैं कि धुरंधर देखने के बाद अब सबको पता चल गया कि आखिर नोटबंदी क्यों हुई थी. वो कहते हैं, ‘नोटबंदी के बारे में अब सब जान गए कि क्यों नोटबंदी हुई थी. सिनेमा इंडस्ट्री से भी मेरी एक रिक्वेस्ट है कि अब ऐसे जागरूक फिल्में बनाने का समय आ गया है’.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन थ्रिलर पहली फिल्म की कहानी से आगे बढ़ती है. इसमें रणवीर के किरदार की गहराई और उसकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म में अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन अजय सान्याल के किरदार में, संजय दत्त एसपी चौधरी के रूप में, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

1000 करोड़ के पास पहुंची ‘धुरंधर 2’

फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म के कलेक्शन ने बाकी कई हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसका कलेक्शन 1000 करोड़ के पास पहुंचने वाला है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP