जौनपुर में हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, अयोध्या में रामनवमी का उत्सव

Share to your loved once


जौनपुर में बेटे ने मां को सिल बट्टे से कूचकर मार डाला
जौनपुर जिले में कलयुगी बेटे नें अपनी मां की सिल बट्टे से कूचकर की हत्या. सोते समय मां की कूच-कूच कर की निर्मम हत्या. मां को बचाने आई भाभी और भतीजी को भी लोहे की रॉड से मारकर किया घायल. दोनो घायलों को इलाज के लिए हेयर सेंटर बनारस किया गया रेफर. पुलिस ने बताया मानसिक रूप से बीमार बेटे ने घटना को दिया अंजाम. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी. जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र की घटना.

गाजियाबाद में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी की स्पीड
गाजियाबाद में एयर कनेक्टिविटी को रफ्तार बढ़ेगी, इसके लिए लोनी और भोजपुर ब्लॉक में बनाए जाएंगे स्थायी हेलीपैड. पीडब्ल्यूडी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, करीब 51 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण. जिले में अब तक कोई स्थायी हेलीपैड नहीं, हिंडन एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन पर निर्भरता. एक्सप्रेसवे के पास बनाए जाएंगे हेलीपैड, आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस की मिलेगी सुविधा. वीआईपी मूवमेंट होगा आसान, सड़क पर दबाव भी होगा कम. अधिकारियों का दावा अगले महीने से निर्माण शुरू, एक महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य.

गाजियाबाद में 17 फैक्ट्रियां हुईं सील
गाजियाबाद के लोनी तहसील क्षेत्र में अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों पर प्रशासन का एक्शन. जिलाधिकारी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बहटा हाजीपुर के शक्ति विहार में चलाया अभियान. 17 अवैध फैक्ट्रियों पर सीलिंग और बिजली काटने की कार्रवाई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका, बिजली विभाग, पुलिस और राजस्व टीम रही मौके पर मौजूद. अवैध और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आगे भी जारी रहेगा अभियान.

आलू के दाम में गिरावट से किसान नाराज
इटावा जिले में आलू के दामो में भारी गिरावट से किसानों ने खेतों पर आलू फसल की ट्रैक्टर से की जुताई. घाटे के चलते आलू किसान ने पांच बीघा आलू की फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर किया नष्ट. आलू फसल की कीमत ना निकलने से दुखी किसान से आलू फसल को किया नष्ट. अन्य किसान भी आलू के दाम घटने से खासे मुश्किल में आए. इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के इंटगांव का मामला

जौनपुर में हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आशीष चौहान हत्याकांड के आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से धनंजय और शिव शंकर हुआ घायल. पुलिस घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में कराया भर्ती. पुरानी हत्या की घटना के रंजिश में चाकू मारकर आशीष की गई थी हत्या. जौनपुर के जलालपुर में हुई मुठभेड़.

अयोध्या में रामनवमी की धूम
रामनगरी में श्री राम जन्मोत्सव की धूम. कल धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव. राम जन्मोत्सव के मौके पर रामनवमी में उमड़ा है आस्था का सैलाब. दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे हैं आराध्य की नगरी. बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ाया राम मंदिर के दर्शन का समय. सुबह 6:30 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जा रहा है राम मंदिर का कपाट. राम 9:30 बजे बजे हो रहा है राम मंदिर का कपाट बंद. रामनगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा 27 मार्च को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव.

लखनऊ में वाइन शॉप के सेल्समैन से लूट
लखनऊ में वाइन शॉप के सेल्समैन से लूट. देर रात दीनदयाल नगर खदरे में हुई वारदात. सेल्समैन हर्ष पर चाकू से वार कर लूट का आरोप. शराब दुकानों से दिन भर के कलेक्शन करीब 10 लाख रुपए की लूट. शराब कारोबारी के घर के पास हुई लूट. रास्ते में 5-6 बदमाशों ने घेरकर किया हमला. चाकू मारकर बदमाशों ने रुपयों भरा बैग लूटा. मामले में पुलिस कई एंगल से कर रही जांच. लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र का मामला.

कानपुर में चलता ट्रक बना आग का गोला
कानपुर में चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग. देखते ही देखते ट्रक बना आग का गोला. आग ने लिया विकराल रूप, मची अफरा-तफरी. ट्रक में सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका. जाजमऊ थानाक्षेत्र के जाजमऊ फ्लाईओवर की घटना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP