PSL 2026: शाहीन अफरीदी ने खोया आपा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से बदतमीजी, सवाल सुनते ही भड़क गए

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

शाहीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की पत्रकार से बदतमीजी, सवाल सुनते ही भड़क गए!

Last Updated:

Shaheen Afridi gets irritated at PSL 2026 press conference: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी एक सवाल पर बुरी तरह से झल्ला गए. सोशल मीडिया पर शाहीन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने शाहीन अफरीदी को सरेआम डांट लगाई थी.

शाहीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की पत्रकार से बदतमीजी, सवाल सुनते ही भड़क गए!Zoom

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो रही है, लेकिन उससे पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा बवाल हो गया. टूर्नामेंट के शुरू होने से एक दिन पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ. इसमें सभी टीमों के कप्तान आए थे, जिसमें लाहौर कलंदर्स की अगुवाई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी एक सवाल सुनकर बुरी तरह से झल्ला गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब खान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी से एक के बाद एक सवाल पूछा गया. सबसे पहले शादाब खान से पूछा गया कि वह उन्हें भविष्य में पाकिस्तान के टी20 कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. क्या वह पीएसएल में अपने प्रदर्शन से दावेदारी को और मजबूत करना चाहेंगे. इसके बाद बाबर से पूछा गया कि टी20 में उनका स्ट्राइक रेट खराब है. पीएसएल कितना आपको मदद करेगा ये साबित करने के लिए कि आप टी20 के प्लेयर हैं. इसके बाद शाहीन ये पूछा गया कि वह टी20 के कप्तान होने चाहिए ना कि वनडे की.

शाहीन ने शादाब को जवाब देने से रोका

पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल पर शादाब खान और बाबर आजम शांत दिखे, लेकिन शाहीन शाह अफरीदी खुश नहीं थे. सावल पहले शादाब खान से पूछा गया था तो वह जवाब देने के लिए अपने माइक ऑन किए, लेकिन तभी शाहीन बीच में बोलने लगते हैं. शाहीन ने सवाल के जवाब में कहा, “देखें अभी हम पीएसएल खेल रहे हैं तो आपका जो भी सवाल है वह पीएसएल से पूछिए. जब हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेलेंगे तो तब आप ये सब पूछिएगा आपको अच्छा जवाब मिलेगा.”

डेविड वॉर्नर ने लगाई थी शाहीन को डांट

बता दें कि पीएसएल के इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शाहीन अफरीदी को डांट लगा दी थी. दरअसल, जब वॉर्नर सवाल का जवाब दे रहे थे तो शाहीन, साउद शकील और मोहम्मद रिजवान आपस में बात-चीत कर रहे थे. वॉर्नर के ये अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शाहीन को स्कूल जाता हुआ बच्चा कह दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP