हेमा मालिनी की भतीजी, जिसने अजय देवगन के साथ किया डेब्यू, 1 फिल्म से रातोंरात बनी स्टार, पहचाना?
Last Updated:
एक्ट्रेस ने अजय देवगन के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन दर्शक उन्हें 1992 की सुपरहिट फिल्म की वजह से याद करते हैं. शादी के बाद उनकी फिल्मों में सक्रियता कम हो गई, लेकिन वे छोटे-मोटे रोल निभाती रहीं. वे रिश्ते में हेमा मालिनी की भतीजी लगती हैं और जूही चावला की देवरानी हैं. क्या आपने उन्हें पहचाना?
नई दिल्ली: बॉलीवुड में कुछ हीरोइनें ऐसी होती हैं जो बस एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन जाती हैं. मधु भी उन्हीं में से एक हैं. उन्होंने अजय देवगन के साथ ‘फूल और कांटे’ से एंट्री मारी, लेकिन असली पहचान तो उन्हें 1992 में मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से मिली. इस फिल्म ने मधु को पूरे देश का चहेता बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था. उनका असली नाम मधुबाला रघुनाथ है. बचपन बहुत मुश्किलों भरा था. छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया. लेकिन मधु ने हार नहीं मानी. मुंबई में पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग का सपना भी पूरा करने में लग गईं. (फोटो साभार: IANS)
‘रोजा’ फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिल में बसते हैं और मधु की सादी-सुंदर एक्टिंग देखकर सब फिदा हो गए थे. इस फिल्म की वजह से उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला. ‘रोजा’ हिंदी के अलावा कई भाषाओं में सुपरहिट रही और मधु को साउथ सिनेमा का भी बड़ा चेहरा बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मधु ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया. ‘जेंटलमैन’ और ‘योधा’ जैसी बड़ी फिल्में उनके नाम हैं. उनकी एक्टिंग में जो सहजता थी, वो उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग करती थी. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी हमेशा खास लगती थी. (फोटो साभार: IMDb)
मधु का परिवार भी फिल्मी है. वो दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की देवरानी भी. लेकिन उन्होंने कभी रिश्तों के सहारे काम नहीं किया, अपनी मेहनत और टैलेंट से नाम कमाया.(फोटो साभार: IMDb)
मधु ने 1999 में बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी कर ली. उसके बाद उन्होंने परिवार को तवज्जो दी और कुछ साल बड़े पर्दे से दूर रह गईं. दो बेटियों को संभालते हुए घर संवारा. उस दौरान वो एक अच्छी मां और पत्नी के रोल में पूरी तरह खुश नजर आती थीं. (फोटो साभार: IMDb)
मधु ने फिर कुछ साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया. अब वो फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल्स कर रही हैं. चाहे छोटा रोल हो, लेकिन अपनी एक्टिंग से वो हमेशा याद रह जाती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
मधु का सफर सच में बहुत इंस्पायरिंग है. एक स्टार से घरेलू औरत बनना, फिर दोबारा स्क्रीन पर वापस लौटना, दिखाता है कि अगर अंदर असली जुनून हो तो कभी भी वापसी का रास्ता खुला रहता है. मधु आज भी ग्रेस और क्लास के साथ काम कर रही हैं.(फोटो साभार: IMDb)