धनु राशि वालों को मिलेगा किसी जटिल समस्या का समाधान, वाणी पर रखें काबू, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 26 march 2026: आज कारोबार करने वाले लोगों को कोई नई डील मिल सकती है. हालांकि, आपके स्वभाव में अगर अड़ियलपन है, तो इससे आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है. आज आपको काफी सकारात्मक सोचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आप काम करने के दौरान थोड़ा ब्रेक लें, इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी.

ख़बरें फटाफट

धनु राशि वालों को आज मिलेगा समस्या का समाधान, काबू में रखें वाणीZoom

जमुई: 26 मार्च 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी थका देने वाला रहने वाला है. आज कार्यक्षेत्र और दिनचर्या में काफी भाग दौड़ बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को कई सारे बड़े ग्रहीय बदलाव देखने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा धनु राशि से छठे भाव में रहेंगे, जिससे आपको कई सारी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आज के दिन आपको अपने काम करने वाले स्थान पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आज शुक्र, शनि और सूर्य चौथे भाव में रहेंगे. जबकि बुध, मंगल और राहु तीसरे भाव में होंगे. जिस कारण आज आपके जीवन में नए लोगों की एंट्री होगी. आज आपकी पहचान बढ़ेगी. अगर आप नेटवर्किंग से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है.

आज किसी जटिल समस्या का मिलेगा समाधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज जीवन में चली आ रही किसी जटिल समस्या का समाधान मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज आप कोई नई चीज सीख सकेंगे, जिसका फायदा आपको अपने करियर में देखने को मिलेगा. अगर आप अपनी दिनचर्या को लेकर परेशान हैं या उसमें किसी तरह की कोई कमी नजर आती है तो आज का दिन उनको सुधारने के लिहाज से बेहतर साबित होने वाला है. आज कारोबार करने वाले लोगों को कोई नई डील मिल सकती है. हालांकि, आपके स्वभाव में अगर अड़ियलपन है, तो इससे आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है. आज आपको काफी सकारात्मक सोचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आप काम करने के दौरान थोड़ा ब्रेक लें, इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी.

अच्छी रहने वाली है आपकी सेहत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको कारोबार में सफलता मिलेगी. आज कानून से जुड़े किसी प्रकार के काम में आपको सफलता मिल सकती है. धनु राशि के जातक आज अपने साथी को लेकर भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे. आपकी सामाजिक और पारिवारिक स्थिति आज बेहतर होगी. धनु राशि के जातकों को भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए और गुरुवार का व्रत रखना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. धनु राशि के जातकों को आज किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP