Aaj Ka Kark Rashifal | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope | कर्क राशि |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Kark Rashifal 26 March: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. आज भाग्य का साथ मिलने से कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा.

Today Cancer Horoscope 26 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरूवार का दिन बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. आज अष्टमी तिथि के बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा, साथ ही अरिद्रा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण आज आपको कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. आज भाग्य का साथ मिलने से कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशिफल: लव लाइफ 
कर्क राशि के प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में मधुरता और समझ बढ़ेगी. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और दिल की बातें साझा करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए भी नए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं. आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नया मोड़ ला सकती है.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में आज बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं. नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. नए सौदे और साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं. निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. आज आपके निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकते हैं.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आज नया विषय सीखने या किसी कोर्स की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. घर और बाहर दोनों जगह आपकी सराहना होगी. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगी. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. जो महिलाएं व्यवसाय या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ी हैं, उन्हें आज अच्छी सफलता मिल सकती है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP