Aries Horoscope | करियर, प्यार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 26 March 2026: अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, छोटे लाभ मिल सकते हैं. व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक होंगे, खर्च पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. करियर व नौकरी के लिए दिन बेहतर रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. इसी के साथ व्यवसाइयों को नए अवसर मिलेंगे.
Aaj Ka Aries Horoscope 26 मार्च 2026 (मेष राशिफल): आज गुरूवार को मेष राशि के जातकों के लिए दिन आमदनी के नजरिए से अच्छा रहने वाला है. छोटे लाभ होने की उम्मीद है, व्यवसाय में भी मिला-जुला लाभ होगा. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्यार और रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. समय बिताने से एक दूसरे के ऊपर भरोसा और बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, काम का दबाव होने से थकान हो सकती है. आज हनुमान जी की आराधना करें, दिन अच्छा गुजरेगा और समस्याएं खत्म होगी. विन्ध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज ऋतु बसंत माष चैत्र व तिथि अष्टमी है, नक्षत्र आद्रा है. पक्ष शुक्ल है और सूर्योदय 6.18 पर और सूर्यास्त 6.33 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.02 से 12.51 तक रहेगा. वहीं, अशुभ समय राहुकाल 1.49 से 3.25 तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. मेष राशि में चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहा है. यह भाव साहस, पराक्रम, संचार व प्रयास का है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी ऊर्जा व आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. आज का दिन संचार, पराक्रम व साहसिक निर्णय लेने के लिए अनुकूल है.
सामान्य रहेगा स्वास्थ्य
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा. लेकिन अधिक भागदौड़ होने से हल्की थकान हो सकती है, सलाह के तौर पर पर्याप्त आराम करें. ज्यादा मात्रा में पानी पिएं, संभव हो तो योग व ध्यान करें. इससे मन अच्छा रहेगा और काम में मन लगा रहेगा. इसी के साथ आज प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा का योग बन रहा है, प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. परिवार में सहयोग व खुशी बनी रहेगी, आज आपके भाई और बहन में संबंध मजबूत होंगे. इसी के साथ घर का माहौल आज सकारात्मक रहेगा.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इसी के साथ छोटे लाभ मिल सकते हैं. व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक होंगे. आज आपको खर्च पर नियंत्रण रखना भी बेहद जरूरी है. आज मिथुन राशि के जातकों के करियर व नौकरी के लिए दिन बेहतर रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपको आज कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती है और व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे.
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक व रंग
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 3 और 7 रहेगा, भाग्यांक 5 रहेगा. शुभ रंग पीला और लाल होगा, शुभ दिशा पूर्व होगी. आज मिथुन राशि के जातक हनुमानजी की पूजा व आराधना करें. इसी के साथ ओम हनु हनुमते नमः का 21 या 108 बार जाप करें. अगर संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें, किसी जरूरतमंद को गुड़ और चना का दान करें.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें