100 विकेट का कीर्तिमान और दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी, फिर भी अर्शदीप सिंह को है इस एक मौके का इंतजार
Last Updated:
Arshdeep Singh wants to make splash in Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 और वनडे के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना चाहते हैं. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि वह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले पेसर बने हैं.

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं अर्शदीप सिंह
नई दिल्ली: अर्शदीप सिंह मौजूदा समय में भारतीय टीम के टीम प्रीमियर पेस बॉलर हैं. खास तौर पर अर्शदीप ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. टी20 के अलावा अर्शदीप टीम इंडिया के लिए वनडे में भी डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अब बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज भारत के लिए लाल गेंद क्रिकेट में भी धूम मचाना चाहना है. अर्शदीप सिंह ने टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं.
‘TV9 नेटवर्क’ के एक कार्यक्रम में अर्शदीप सिंह नेकहा कि अब उनका लक्ष्य टेस्ट टीम में एंट्री करना है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें लाल गेंद की क्रिकेट में चमकने के लिए पर्याप्त अनुभव मिल चुका है. पिछले साल वे इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन चार मैचों में से किसी में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और चौथे मैच से पहले उन्हें हाथ में चोट लग गई थी.
टेस्ट डेब्यू के लिए बेताब हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने कहा कि अब उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का समय आ गया है और इसके लिए वे हर मिलने वाले मौके को भुनाना चाहते हैं. अर्शदीप ने भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में सफलता का श्रेय बीसीसीआई की नीतियों और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के ढांचे को दिया.
वसीम और जहीर को देख सीखा रिवर्स स्विंग- अर्शदीप
कार्यक्रम में अर्शदीप ने खुलासा किया कि अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने रिवर्स स्विंग की कला सीखने के लिए वसीम अकरम और जहीर खान के वीडियो देखे. उन्होंने बताया कि उन्होंने रिवर्स स्विंग पर नियंत्रण और अलग-अलग पिचों पर अलग-अलग बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी की निरंतरता सीखने की कोशिश की.
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करना भी उनके लिए सीखने का एक बड़ा अनुभव है. अर्शदीप ने बुमराहर की गेंदबाजी को लेकर कहा, “कई लोग बुमराह की सफलता का श्रेय उनके अनोखे गेंदबाजी एक्शन को देते हैं, लेकिन अब बहुत से लोग जानते हैं कि वे अपनी गेंदों पर नियंत्रण पाने के लिए ट्रेनिंग में कितनी कड़ी मेहनत करते हैं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें