बदल गया आईपीएल के 10 सालों का इतिहास, खत्म हुआ विदेशी रुतबा, सभी टीमों की कमान भारतीय हाथों में

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बदल गया IPL के 10 सालों का इतिहास, विदेशी रुतबा खत्म, सभी कप्तान अब भारतीय!

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए कैप्टन फोटो शूट हो गया. बीसीसीआई की मीटिंग के बाद सभी टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. इसके साथ ही आईपीएल के इस दशक में एक खास संयोग भी हो गया. दरअसल पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं.

बदल गया IPL के 10 सालों का इतिहास, विदेशी रुतबा खत्म, सभी कप्तान अब भारतीय!Zoom

आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तान

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 19वें सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान के साथ बीसीसीआई की एक खास मीटिंग भी हुई. मीटिंग के बाद सभी कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटो शूट कराया. आईपीएल कप्तान के इस फोटोशूट में एक खास संयोग भी देखने को मिला.

दरअसल, इस फोटो शूट का खास संयोग ये रहा कि 19वें सीजन में ट्रॉफी के साथ सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय थे. आईपीएल इतिहास के इस दशक में पहली बार ऐसा हुआ है जब ट्रॉफी के लिए फोटोशूट में एक भी विदेशी कप्तान नहीं दिखा.

फोटोशूट में क्यों दिखा कोई विदेशी कप्तान?

बता दें कि पिछले कईं सालों में आईपीएल टीमों का ट्रेंड बदला है. आईपीएल टीमें अब कप्तान के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. यही वजह है कि अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय कप्तान दिख रहे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस लीग में एक भी विदेशी कप्तान नहीं है. सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस के हाथ में है. कमिंस की कप्तानी में ही सनराइजर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंची थी.

उसके बाद से पैट कमिंस लगातार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में कमिंस ही टीम के कप्तान हैं, लेकिन चोट के कारण वह शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे, जिसके कारण सनराइजर्स की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कमान सौंपी है. ऐसे में जब तक पैट कमिंस की सनराइजर्स की टीम में वापसी नहीं हो जाती है ईशान ही टीम की कप्तानी करेंगे. बता दें कि पैट कमिंस फिलहाल बैक इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. इस चोट के कारण ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP