कच्चे आम की ये खट्टी-मीठी सब्जी जोरदार, 4-5 दिन नहीं होगी खराब, पेट करेगी साफ, जानें Recipe
कैरी की सब्जी: गर्मी के मौसम में हल्के और पाचन के लिए फायदेमंद व्यंजनों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में बुरहानपुर क्षेत्र में जीरे वाली कैरी की सब्जी लोगों की पहली पसंद बन रही है. दादी फुला बाई ने पुराने जमाने की रेसिपी बताई. यह खट्टी-मीठी सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद करती है. खास बात ये कि यह सब्जी 4-5 दिन तक खराब नहीं होती, जिससे लोग इसे पहले से बनाकर ठंडे स्थान पर सुरक्षित रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए कच्ची कैरी, गुड़, जीरा और देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है. कढ़ाई में घी गर्म कर उसमें जीरा डाला जाता है, फिर बारीक कटी कैरी और गुड़ मिलाकर पकाया जाता है. यह व्यंजन खासतौर पर शादियों और गर्मी के दिनों में घरों में खूब पसंद किया जाता है.
