‘अब अफसोस करते हैं’, कई एक्टर्स ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल किया रिजेक्ट, मुकेश छाबड़ा ने अब कसा तंज!
Last Updated:
‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले लोग सारा अर्जुन की कास्टिंग पर सवाल उठा रहे थे, मगर रिलीज के बाद फिल्म का हर एक किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अब ‘धुरंधर’ की कास्टिंग का अनुभव बयां करते हुए बताया कि रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले कई एक्टर्स से संपर्क किया गया था, मगर सबने रिजेक्ट कर दिया. वे अब फोन करके रोल न कर पाने का अफसोस जताते हैं.
नई दिल्ली: ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में 6 दिन के अंदर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई, जिसे सफल बनाने में सिर्फ रणवीर सिंह, संजय दत्त जैसे सितारों की शानदार एक्टिंग ही नहीं, मुकेश छाबड़ा की शानदार कास्टिंग भी है. कास्टिंग डायरेक्टर ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि रहमान डकैत के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले कई एक्टर्स को एप्रोच किया गया था, लेकिन सबने मना कर दिया. ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद उन्हें रोल ठुकराने का अफसोस हुआ. (फोटो साभार: IMDb)
पहले की ज्यादातर फिल्मों में एक विलेन, एक मां, एक बहन और एक ही ड्राइवर से काम बन जाता था. एक्टर्स या तो टाइप कास्ट होने की शिकायत करते या फिर उस चलन को स्वीकार करके काम करते रहे. लेकिन, आज कास्टिंग फिल्म का जरूरी पहलू बन गया है. मुकेश छाबड़ा आज कास्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं. उन्होंने 20 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों के लिए कास्टिंग की है और ‘धुरंधर 2’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है. (फोटो साभार: IMDb)
पह मुकेश छाबड़ा ने फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने अब ‘हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की कास्टिंग का उनके करियर पर पड़े असर पर बात की और बताया कि आज कास्टिंग में कितना बदलाव आया है. वे बोले, ‘बॉलीवुड में हर एक डायरेक्टर का एक कास्टिंग डायरेक्टर है.’ इस तथ्य ने कहानी कहने के अंदाज में बदलाव किया है.(फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आज फिल्मों में जब सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से प्रेरित कास्टिंग हो रही है, तब मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘हम डेटा रिकॉर्ड करते रहते हैं, लेकिन मैं फिल्म पर तब फोकस करता हूं, जब मुझे स्क्रिप्ट मिल जाती है. निजी तौर पर मुझे इंस्टाग्राम से टैलेंट का पता नहीं चलता.’ वे अभी भी ऑडिशन के जरिये कास्टिंग पर निर्भर हैं.(फोटो साभार: IMDb)
मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की कास्टिंग में आई मुश्किलों पर बात करते हुए कहा, ‘हम फिल्म की कास्टिंग के सिलसिले में कई एक्टर्स से संपर्क में थे, लेकिन वह इनकार करते रहे, क्योंकि उन्हें मल्टीपल स्टार्स कास्ट वाली फिल्म का हिस्सा नहीं बनना था.’ (फोटो साभार: IMDb)
अक्षय खन्ना ‘रहमान डकैत’ के किरदार में सहज रूप से फिट थे. मुकेश छाबड़ा ने कॉस्मेटिक ट्रांसफॉर्मेशन के बिना कास्टिंग पर कहा, ‘आपको कई दफा एक्टर के लिए लुक क्रिएट करने की जरूरत नहीं होती. दिलचस्प बात यह है कि जिन एक्टर्स ने रोल रिजेक्ट कर दिया था, उन्होंने अफसोस जताते हुए दोबारा संपर्क किया.’ (फोटो साभार: IMDb)
मुकेश छाबड़ा ने अक्षय खन्ना की कास्टिंग पर कहा, ‘अक्षय खन्ना का नाम आखिर में आया. जब मैंने उन्हें पहली बार कॉल किया, तो वह बोले- क्या तुम पागल हो? लेकिन मैंने उन्हें कम से कम स्टोरी सुन लेने को कहा. नैरेशन के बाद अक्षय ने कहा- शानदार और रोल के लिए एक दिन के अंदर हामी भर दी. आर माधवन भी तुरंत तैयार हो गए थे. मैंने उनसे कहा- विश्वास करो, मुझे सिर्फ 10-12 दिन मिले. मैंने तुरंत हां कह दिया. वह अपनी परफॉर्मेंस में दम लेकर आए. कोई एक्शन नहीं था- वह शांति से कहते रहे और कोई कंट्रोल नहीं खोया.’ (फोटो साभार: IMDb)
मुकेश छाबड़ा ने कास्टिंग को लेकर अपने नजरिये को साफ किया. वे बोले, ‘मैं एक्टिंग के बारे में नहीं सोचता. मैं सिर्फ अपने कैरेक्टर की कास्टिंग पर ध्यान देता हूं. अगर एक्टिंग ग्रेट भी नहीं है, लेकिन मेरी समझ से एक्टर रोल के लिए सही है, तो मैं उसे चुनूंगा.’ उनका यही नजरिया ‘धुरंधर 2’ की कास्टिंग को लेकर भी था. उन्होंने बताया, ‘फिल्म के लिए मैं हर एक शख्स को कास्ट करता हूं. मेरी टीम ने फिल्म के लिए 200 लोगों को कास्ट करने के लिए दो साल लगाए.’ उन्होंने सारा अर्जुन की कास्टिंग पर कहा, ‘मैंने जब उनका ऑडिशन देखा, तो मैं क्रेजी हो गया. वह सीन जिसमें वह रणवीर सिंह के इंडियन एजेंट होने का खुलासा होने पर उनका सामना करती है, वह कमाल था.’ (फोटो साभार: IMDb)