बिचौलिया बनने चला था… अब खुद ही घिर गया! अमेरिका-ईरान के बीच बुरा फंसा पाकिस्तान? – News18 हिंदी

Share to your loved once


होमवीडियोदेश

Iran War: बिचौलिया बनने चला था… अब खुद ही घिर गया! अमेरिका-ईरान के बीच बुरा फंसा पाकिस्तान?

X

title=

Iran War: बिचौलिया बनने चला था… अब खुद ही घिर गया! अमेरिका-ईरान के बीच बुरा फंसा पाकिस्तान?

 

arw img

Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका, ईरान और इजराइल को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को 15 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा है. इसमें एक महीने का सीजफायर, परमाणु कार्यक्रम पर रोक और स्ट्रेट ऑफ होरमोस से जुड़ी शर्तें शामिल बताई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए भेजा गया. पाकिस्तान ने खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश किया है. लेकिन इस भूमिका को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. रक्षा विशेषज्ञ मेजर गौरव आर्य ने कहा कि एक महीने का युद्धविराम शांति नहीं, बल्कि तैयारी का समय हो सकता है. उनके मुताबिक, इससे आगे और बड़ा हमला देखने को मिल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की असली ताकत सिर्फ उसकी सेना नहीं है. बल्कि उसका क्षेत्रीय नेटवर्क है, जिसमें हमास, हिजबुल्लाह और हूती जैसे समूह शामिल हैं. पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान एक साथ कई देशों से फायदा लेने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में उसकी निष्पक्षता पर संदेह बना हुआ है. फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह 15 पॉइंट प्लान लागू होगा या नहीं. और क्या वाकई में इससे युद्ध रुक पाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP