आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, कप्तानों के पास होगा खास पावर, 10वें ओवर में पलट सकते हैं मैच में पासा- रिपोर्ट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, कप्तानों के पास होगा खास पावर-रिपोर्ट

Last Updated:

इस बार के आईपीएल में कुछ नए नियम लागू किए जाने की तैयारी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बीसीसीआई ने टीमों को सूचना जारी की. जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन कप्तानों को संबोधित करेंगे. यह बैठक बुधवार को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है.

आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, कप्तानों के पास होगा खास पावर-रिपोर्टZoom

आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, कप्तानों के पास होंगे खास पावर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन कई मायने में अलग होने वाला है. इस बार के एडिशन में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए कई नियम लागू करने का फैसला लिया है. आईपीएल मैनेजमेंट बुधवार को मुंबई में कप्तानों की बैठक करेगा. इसमें टूर्नामेंट के 19वें सीजन की शुरुआत से तीन दिन पहले कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें इनिंग्स टाइमर और बॉल रिप्लेसमेंट नियमों सहित कई विषय शामिल हैं.चर्चा का मुख्य केंद्र दो बाउंसर नियम, बैट इंस्पेक्शन, बॉल रिप्लेसमेंट, सलाइवा के इस्तेमाल और रिटायर्ड-आउट प्रावधान पर स्पष्टीकरण हो सकता है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बीसीसीआई ने टीमों को सूचना दी है कि बीसीसीआई के मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन कप्तानों को संबोधित करेंगे. यह बैठक बुधवार को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है.

जब गेंद खो जाती है या खेलने के लिए अनुपयुक्त मानी जाती है: नियम समझिए

अगर गेंद खो जाती है, वापस नहीं मिलती या सामान्य घिसावट के कारण खेलने के लिए अनुपयुक्त मानी जाती है. ऐसे में अंपायर उसी स्तर की घिसावट वाली दूसरी गेंद से उसे बदल देंगे. बल्लेबाज और फील्डिंग कप्तान को इस बदलाव की जानकारी दी जाएगी. शाम के मैचों में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को 10वें ओवर के बाद एक बार गेंद बदलने का अनुरोध करने की अनुमति है. कप्तान की तरफ से ओवर के अंत में किया जा सकता है.

यह नियम दूसरी पारी में एक बार ही लागू होता है, चाहे ओस की स्थिति कुछ भी हो. अंपायर उसी स्तर की घिसावट वाली गेंद से बदलाव करेंगे और अपनी मर्जी से मैच के किसी भी समय गेंद बदल सकते हैं. अगर अंपायर 10वें ओवर से पहले गेंद गीली, आकार में खराब, खो जाने या क्षतिग्रस्त होने के कारण बदलते हैं. ऐसे में फील्डिंग कप्तान को 10वें ओवर के बाद भी गेंद बदलने का अधिकार रहेगा और अंपायर को यह अनुमति देनी होगी.

अगर कप्तान 11वें ओवर के बाद गेंद गीली होने के कारण बदलाव का अनुरोध करता है. अंपायर सहमत होते हैं, तो पांच या छह ओवर बाद कप्तान फिर से गेंद बदलने का अनुरोध कर सकता है. लेकिन उस समय गेंद बदलने की अनुमति देना या न देना अंपायर के विवेक पर निर्भर करेगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP