Iran Kashmir controversy | Iran Kashmir on Pakistan | ईरान ने कश्मीर पर कही ऐसी बात, पाकिस्तानियों को लग गई आग, खूब सुनाने लगे खरी-खोटी
Last Updated:
इजरायल और अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच ईरानी दूतावास ने कश्मीर को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे पाकिस्तानियों को मानो आग ही लग गई. वे ईरान को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे. ईरानी दूतावास के मूल पोस्ट को पाकिस्तानी यूजर्स ने स्क्रीनशॉट लेकर खूब वायरल किया. चलिये जानते हैं पूरा मामला…

ईरानी दूतावास की पोस्ट पर पाकिस्तानियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई है.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने कश्मीर को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे पाकिस्तानियों को मानो आग ही लग गई. भारत में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए इस पोस्ट में भारत और कश्मीर के लोगों को धन्यवाद दिया है. पोस्ट में लिखा था… ‘हम कश्मीर के दयालु लोगों का धन्यवाद करते हैं… यह एहसान कभी नहीं भूलेंगे. धन्यवाद, भारत.’ ईरान की यही बात पाकिस्तानियों को चुभ गई. कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग की मान्यता देती इस पोस्ट पर वे ईरान को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे. हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर बाद बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के हटा दिए गए.
इस घटना ने पाकिस्तान में तूफान खड़ा कर दिया. पाकिस्तानी यूजर्स और कुछ आधिकारिक अकाउंट्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘ईरान को याद रखना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है.’ पाकिस्तान डिफेंस नाम के एक्स अकाउंट ने लिखा, ‘ईरानी दूतावास को याद रखना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है.’ एक अन्य यूजर फवाद अहमद ने टिप्पणी की, ‘पाकिस्तान का ईरान के प्रति प्यार एकतरफा है… हम पाकिस्तानी कितने मूर्ख हैं कि पाकिस्तान फर्स्ट को प्राथमिकता नहीं देते.’
ईरानी दूतावास के मूल पोस्ट को पाकिस्तानी यूजर्स ने स्क्रीनशॉट लेकर खूब वायरल किया. कुछ ने तो ईरान पर ‘भारत के सामने झुकने’ का आरोप लगाया. एक यूजर ने लिखा, ‘ईरान कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन कर रहा है… यह हास्यास्पद और दर्दनाक है.’
इस पूरे विवाद के बीच ईरानी दूतावास ने बाद में अपने आधिकारिक अकाउंट से एक और पोस्ट किया, जिसमें कहा गया- ‘हम आपकी दयालुता और मानवता को कभी नहीं भूलेंगे. धन्यवाद, भारत.’ लेकिन इस बार भी कश्मीर शब्द का इस्तेमाल सावधानी से किया गया.
विश्लेषकों का कहना है कि ईरान फिलहाल पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है. भारत ने हाल के दिनों में ईरान को कुछ मानवीय मदद और कूटनीतिक समर्थन दिया था. लेकिन पाकिस्तान ईरान को अपना पारंपरिक दोस्त मानता है और कश्मीर मुद्दे पर ईरान के किसी भी बयान को बहुत संवेदनशीलता से लेता है.
पाकिस्तानी लोग इस पोस्ट को ‘ईरान की भारत के प्रति झुकाव’ के रूप में देख रहे हैं. कुछ पाकिस्तानी कमेंटेटर्स ने ईरान से सवाल किया कि जब पाकिस्तान हमेशा ईरान का साथ देता है, तो ईरान कश्मीर पर भारत का पक्ष क्यों ले रहा है.
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और भारत मध्य पूर्व में संतुलित नीति अपनाए हुए है. ईरानी दूतावास द्वारा पोस्ट डिलीट करना और फिर संशोधित बयान जारी करना दर्शाता है कि ईरान दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को संभालने की कोशिश कर रहा है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें