कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर से 2 मिनट में बनाएं इतनी टेस्टी बर्फी, हर मौके के लिए परफेक्ट, जानिए आसान रेसिपी

Share to your loved once


Instant Brafi Recipe: कभी अचानक मीठा खाने का मन हो जाए या घर पर बिना बताए मेहमान आ जाएं, तो सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि जल्दी क्या बनाया जाए. ऐसे वक्त पर अगर कोई ऐसी मिठाई मिल जाए जो सिर्फ 2 मिनट में तैयार हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही रेसिपी काफी वायरल हो रही है, जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने शेयर किया है और यह रेसिपी मशहूर शेफ विकास खन्ना से जुड़ी बताई जा रही है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें न तो आपको लंबा समय देना पड़ता है और न ही ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत होती है.

सिर्फ दो चीजों से आप घर पर ही हलवाई जैसी बर्फी बना सकते हैं. यही वजह है कि यह रेसिपी खासकर त्योहार, व्रत या अचानक आए मेहमानों के लिए परफेक्ट मानी जा रही है. अगर आप भी आसान और झटपट बनने वाली मिठाई ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम का है.

सिर्फ दो चीजों से तैयार होगी बर्फी
इस इंस्टेंट बर्फी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए.
-1 कैन कंडेंस्ड मिल्क
-4 कप मिल्क पाउडर

इन दोनों चीजों का सही कॉम्बिनेशन ही इस मिठाई का असली जादू है. कंडेंस्ड मिल्क मिठास और क्रीमी टेक्सचर देता है, जबकि मिल्क पाउडर इसे सही शेप में जमाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं परफेक्ट मिश्रण
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें. अब धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालते जाएं और चम्मच से मिलाते रहें. ध्यान रखें कि मिश्रण में गुठलियां न रहें. जब यह गाढ़ा और हल्का चिपचिपा हो जाए, तो समझ लें कि आपका बेस तैयार है.

फ्लेवर से बढ़ाएं स्वाद
अगर आप इस बर्फी को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इसमें हल्का सा फ्लेवर जोड़ सकते हैं.
-इलायची पाउडर
-केसर (दूध में भिगोकर)

ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी मिठाई को बिल्कुल शाही टच दे देते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जल्दी सेट करने का आसान तरीका
अब एक प्लेट या ट्रे लें और उसमें थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को इसमें फैलाएं. अगर आप जल्दी में हैं, तो इसे 30-40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख सकते हैं. इससे यह जल्दी सेट हो जाएगी और कटिंग के लिए तैयार हो जाएगी.

ड्राई फ्रूट्स से बनाएं खास
बर्फी को सुंदर और टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से बादाम, पिस्ता या काजू डालें. इन्हें हल्का दबा दें ताकि ये अच्छे से चिपक जाएं. चाहें तो चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं, जिससे यह और आकर्षक लगेगी.

कटिंग और सर्विंग टिप्स
जब बर्फी हल्की ठंडी हो जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें. यह बर्फी बहुत सॉफ्ट और मुंह में घुलने वाली बनती है. आप इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में कुछ दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP