25 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद खास, मंगल-शुक्र का रहेगा प्रभाव, ज्योतिषी से जानिए भविष्य

Share to your loved once


Last Updated:

Astrology: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य के अनुसार 25 मार्च का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है. दिन की शुरुआत वृषभ राशि से होगी, जहां मंगल और शुक्र का प्रभाव बच्चों में साहस और दृढ़ता बढ़ाएगा. दोपहर बाद मिथुन राशि के प्रभाव से जन्मे बच्चों में बुद्धि और सीखने की क्षमता मजबूत रहेगी. शाम के समय जन्मे बच्चे आगे चलकर परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं. इस दिन नामकरण वृषभ और मिथुन राशि के अक्षरों के अनुसार शुभ माना गया है.

अयोध्या:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है. जिसका प्रभाव जन्म लेने वाले बच्चों पर भी सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. ऐसी स्थिति में आज 25 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में कैसा परिवर्तन होगा. जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आज के दिन किस राशि के अनुसार नामकरण करना शुभ रहेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 25 मार्च का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद विशेष माना जा रहा है. इस दिन का आरंभ वृषभ राशि से हो रहा है. नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जबकि राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं. ऐसे में दिन के अलग-अलग समय में जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर ग्रहों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त से लेकर लगभग सुबह 3 बजे से दोपहर 11 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चे मूल लग्न में जन्मे माने जाएंगे. इस समय मंगल की स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी, जिसके कारण ऐसे जातकों में साहस, ऊर्जा और दृढ़ता अधिक देखने को मिलेगी. हालांकि स्वभाव में चंचलता, जिद और कभी-कभी कठोरता भी रह सकती है. ऐसे बच्चे अपने निर्णयों पर अडिग रहने वाले होते हैं और जल्दी किसी के प्रभाव में नहीं आते.

दोपहर के बाद ग्रह स्थिति में परिवर्तन के साथ मिथुन राशि का प्रभाव शुरू हो जाएगा. इस राशि में जन्म लेने वाले बच्चों पर बुद्धि और ज्ञान का विशेष प्रभाव माना गया है. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इस समय जन्म लेने वाले जातक प्रखर बुद्धि वाले होंगे, पढ़ाई-लिखाई में तेज रहेंगे और उनमें सीखने की क्षमता बहुत मजबूत होगी. साथ ही इन पर गणेश जी की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिससे निर्णय क्षमता और वाणी में प्रभाव दिखाई देगा.

शाम के समय जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में ज्योतिषीय मान्यता है कि वे आगे चलकर अपने कुल और परिवार का नाम रोशन करेंगे. शुरुआती जीवन में उनमें चंचलता अधिक रह सकती है और पढ़ाई में मन कम लग सकता है, लेकिन समय के साथ वे अपनी प्रतिभा से विशेष पहचान बनाएंगे ऐसे बच्चे मेहनती और होनहार सिद्ध होते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार 25 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण मुख्य रूप से वृषभ और मिथुन राशि के अक्षरों के आधार पर किया जाएगा.इस दिन जन्मे बच्चों के जीवन में ग्रहों का संतुलन भविष्य में विशेष भूमिका निभा सकता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP