आज का पंचांग, 25 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि सातवां दिन, मां कालरात्रि पूजा, बुधवार व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, भद्रा, अशुभ समय

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवा दिन है. आज के दिन मां दुर्गा के 7वें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहते हैं क्योंकि वे अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं. श्याम वर्ण की चार भुजाओं वाली मां कालरात्रि शत्रुओं के लिए काल के समान हैं, इसलिए इनको कालरात्रि कहा गया है. इनको पूजा के समय रातरानी, लाल गुड़हल और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें, गुड़ का भोग लगाएं. क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम: मंत्र का जाप करें. इनकी कृपा से शत्रु पर विजय, अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति, साहस, पराक्रम, शक्ति की प्राप्ति होती है. आज के पंचांग अनुसार, आज चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वणिज करण, सौभाग्य योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:20 ए एम से 05:33 पी एम तक है, वहीं भद्रा 01:50 पी एम से रात तक है, लेकिन इस भद्रा का वास स्वर्ग में है तो इससे पृथ्वी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा.

जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधि विधान से करें. उनको मोदक, लड्डू, फल आदि का भोग लगाएं. गणेश चालीसा पढ़ें और बुधवार व्रत कथा सुनें. गणेश जी की आरती करें. गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आपके सुख, समृद्धि, सफलता, शुभता आदि में बढ़ोत्तरी होगी. आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें, गाय को हरा चारा खिलाएं, हरे रंग के कपड़े, फल, कांसे बर्तन आदि का दान करें. कुंडली में व्याप्त बुध दोष दूर होगा. आज के पचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 मार्च 2026

  • आज की तिथि- सप्तमी – 01:50 पी एम तक, फिर अष्टमी
  • आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 05:33 पी एम तक, उसके बाद आर्द्रा
  • आज का करण- वणिज – 01:50 पी एम तक, विष्टि – 12:47 ए एम, मार्च 26 तक, फिर बव
  • आज का योग- सौभाग्य – 03:09 ए एम, मार्च 26 तक, उसके बाद शोभन
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- बुधवार
  • चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:20 ए एम
सूर्यास्त- 06:35 पी एम
चन्द्रोदय- 10:53 ए एम
चन्द्रास्त- 01:35 ए एम, मार्च 26

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:45 ए एम से 05:33 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  3. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
  4. अमृत काल: 09:19 ए एम से 10:48 ए एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, मार्च 26 से 12:50 ए एम, मार्च 26
  6. सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:20 ए एम से 05:33 पी एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:20 ए एम से 07:51 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:51 ए एम से 09:23 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:55 ए एम से 12:27 पी एम
चर-सामान्य: 03:31 पी एम से 05:03 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:03 पी एम से 06:35 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:03 पी एम से 09:31 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:31 पी एम से 10:59 पी एम
चर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:27 ए एम, मार्च 26
लाभ-उन्नति: 03:23 ए एम से 04:50 ए एम, मार्च 26

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 07:51 ए एम से 09:23 ए एम
  • गुलिक काल- 10:55 ए एम से 12:27 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:52 पी एम
  • राहुकाल- 12:27 पी एम से 01:59 पी एम
  • भद्रा- 01:50 पी एम से 12:47 ए एम, मार्च 26
  • भद्रा का वास- स्वर्ग में
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

भोजन में – 01:50 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP