वो तो बैकुंठ जा चुके हैं… फिल्म धुरंधर में अतीक के किरदार पर क्या बोले अफजाल अंसारी
Last Updated:
Atiq Ahmed News: फिल्म धुरंधर के सेकेंड पार्ट में अतीक के किरदार को लेकर यूपी में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष के नेता इस कहानी को सही बता रहे हैं तो वहीं विपक्ष अतीक के बचाव में उतर गया है. अतीक अहमद के रोल को लेकर गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने भी टिप्पणी की और कहा कि वह तो बैकुंठ जाकर बैठ गए हैं.

फिल्म धुरंधर में अतीक अहमद के रोल पर भड़के अफजाल.
गाजीपुरः सपा सांसद अफजाल अंसारी ने धुरंधर फिल्म में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट दिखाने के मामले पर टिप्पमी करते हुए कहा कि ये सारे प्रयास सत्ता के संरक्षण में पल रहे कुछ लोग कर रहे हैं. सत्ता की विफलताओं को छिपाने और जनता का ध्यान बांटने के लिए ये प्रयास किये जा रहे हैं. फिल्में रोज बनती हैं, कहानी सच्ची है तो सच्ची, झूठी है तो झूठी है. फिल्म किसी कहानी की सत्यता का प्रमाण नहीं देती है. ये सरकार की कानून व्यवस्था की विफलता पर पर्दा डालने का काम है.
‘वो तो बैकुंठ जा चुके हैं’
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बनाकर के, उनको हो सकता है कि आईएसआई का एजेंट डिक्लेयर कर दे, लेकिन अब वह बैकुंठ में जा चुके हैं. लेकिन जो इसी धरती पर है और नकली बैकुंठ बनाकर बैठा हुआ है, जो सचमुच आईएसआई के सरगना और दाऊद इब्राहिम के गोद में बैठके उनके साथ अपराध करता रहा. उसको तो सरकार झूलवा झुला रही है. उसके नाम पर फिल्म नहीं बन रही है. तो आम जनता में बात समझ में आ रही है कि किस तरह से संविधान की शपथ लेकर के, कानून की धज्जियां उड़ाकर के सरकार में बैठे हुए और जो सरकार के हैंड हैं, यह कर्मचारी, ये गुलामी की मानसिकता से, सरकार के नेताओं की इच्छाओं से काम कर रहे हैं. अब ये शौक हो गया कि फिल्मों वालों को भी, वो भी बना सकते हैं, चला सकते हैं.
फिल्म धुरंधर के सेकेंड पार्ट रिलीज होने से बवाल
बता दें कि फिल्म धुरंधर के सेकेंड पार्ट में अतीक अहमद से मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया है, जिसे आईएसआई के इशारे पर काम करते हुए फिल्माया गया है. अतीक अहमद ने भी यह कबूल किया था कि उसका आईएसआई से सीधा संबंध रहा है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है. सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव तो यहां तक कह चुके हैं कि अतीक की हत्या का बदला लिया जाएगा.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें