16,700 करोड़ रुपये में बिकी आरसीबी, आईपीएल 2026 से पहले बन गई इतिहास की सबसे महंगी टीम
Last Updated:
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन चुकी है. आईपीएल 2026 से ठीक पहले आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (BXPE, Blackstone) के कंसोर्टियम ने मिलकर आरसीबी को खरीद लिया है. इस सौदे की कीमत 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 16,706 करोड़ रुपये के बराबर है.

आरसीबी को 16,700 करोड़ में खरीदा गया.
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नया खरीदार मिल गया है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने मिलकर 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ साइन कर लिया है. इसमें आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं. यह सौदा रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,700 करोड़ रुपये में हुआ है, जिससे आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है. आरसीबी को यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से खरीदा गया, जोकि दिग्गज कंपनी Diageo का हिस्सा है. अब तक यही कंपनी टीम की मालिक थी.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस सौदे को अभी बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से हरी झंडी मिलना बाकी है. 2026 सीजन के बाद आदित्य बिरला ग्रुप के आर्यमन विक्रम बिरला आरसीबी के नए चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस-चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे. कुमार मंगलम बिरला ने इस मौके पर कहा, ‘आईपीएल अब एक ग्लोबल पावरहाउस बन चुका है और वे आरसीबी की विरासत को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’
आरसीबी को 16,700 करोड़ में खरीदा गया.
वहीं, सत्यान गजवानी ने याद दिलाया कि आरसीबी सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक बड़ा ब्रांड है. उन्होंने कहा, ‘आरसीबी फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है. टीम की जड़ें हमेशा बेंगलुरु और कर्नाटक के फैंस से जुड़ी रहेंगी. हम शनिवार को होने वाले मैच में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए तैयार हैं.’
बोली की रेस में कौन-कौन था?
RCB को खरीदने के लिए दुनिया के बड़े बिजनेसमैन रेस में थे. इनमें अदार पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट), रंजन पई (मणिपाल हॉस्पिटल्स), मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार और टेमासेक (Temasek) जैसी बड़ी निवेश कंपनियां शामिल थीं.
485 करोड़ से 16,700 करोड़ तक का सफर
2008 में यूनाइटेड स्पिरिट्स ने आरसीबी को मात्र $111.6 मिलियन (लगभग ₹485 करोड़) में खरीदा था. 2023 में आरसीबी ने ₹901 करोड़ देकर WPL में महिला टीम खरीदी. 2024 में महिला टीम ने खिताब जीता और 2025 में आरसीबी की पुरुष टीम ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.
विराट कोहली की लोकप्रियता का जादू
आरसीबी की कामयाबी में विराट कोहली का सबसे बड़ा हाथ रहा है. 2013 में जब से विराट कप्तान बने, टीम की लोकप्रियता आसमान छूने लगी. भले ही टीम को पहला खिताब जीतने में 17 साल लग गए, लेकिन फैंस का प्यार कभी कम नहीं हुआ. 2026 तक आरसीबी आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में एक बन गई. 2025 में ब्रांड फाइनेंस ने आरसीबी को मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल का दूसरा सबसे कीमती ब्रांड लिस्ट किया था.
राजस्थान रॉयल्स भी हुई नीलाम
आरसीबी से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम भी नीलम हुई. आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा. ये डील 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15300 करोड़ रुपये में हुई है. सोमानी को वॉलमार्ट परिवार के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का सपोर्ट है. यह सौदा भी आईपीएल 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें