लंच में चाहिए कुछ खास? कम समय में तैयार होगा खट्टा-मीठा और मसालेदार टोमैटो राइस, टिफिन के लिए है परफेक्ट

Share to your loved once


Tomato Rice Recipe: आप रोज-रोज वही सिंपल दाल-चावल या साधारण खाने से बोर हो गए हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और मजेदार ट्राई करने का. किचन में थोड़ी सी क्रिएटिविटी डालकर आप अपने रोज के खाने को भी खास बना सकते हैं. ऐसी ही एक टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश है टोमैटो राइस. यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं. टोमैटो राइस की खास बात इसका हल्का खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसमें टमाटर की फ्रेशनेस और मसालों का तड़का मिलकर ऐसा फ्लेवर बनाते हैं कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करता है.

यह रेसिपी लंच बॉक्स के लिए भी परफेक्ट है और अगर घर में बचे हुए चावल हैं तो उनसे भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है. कम मेहनत, कम समय और जबरदस्त स्वाद-यही है टोमैटो राइस की पहचान. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

टोमैटो राइस बनाने के लिए जरूरी चीजें
-2 कप पके हुए चावल
-2 सूखी लाल मिर्च
-1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
-1/2 छोटा चम्मच हींग
-1 छोटा चम्मच चना दाल
-1 छोटा चम्मच उड़द दाल
-1 छोटा चम्मच तेल
-1/2 छोटा चम्मच राई
-1/2 कटा हुआ प्याज
-5–6 करी पत्ते
-2 हरी मिर्च
-1 कप टमाटर प्यूरी
-नमक स्वाद अनुसार

टोमैटो राइस बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले एक तवा लें और उस पर सूखी लाल मिर्च, धनिया के बीज, हींग, चना दाल और उड़द दाल डालकर हल्का भून लें. जब इनसे खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें.

2. अब एक पैन में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, उसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डाल दें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब इसमें तैयार मसाला पाउडर डालें और हल्का सा चलाएं. फिर टमाटर की प्यूरी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को करीब 8-10 मिनट तक पकाएं ताकि मसाले अच्छे से पक जाएं और कच्चापन खत्म हो जाए.

4. इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालें और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चावल को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि वे टूटें नहीं. जब चावल मसाले के साथ अच्छे से मिल जाएं और थोड़ा सूखे लगने लगें, तब गैस बंद कर दें.

5. आपका टेस्टी और खुशबूदार टोमैटो राइस तैयार है. इसे दही, चटनी या पापड़ के साथ सर्व करें.

टोमैटो राइस को और टेस्टी बनाने के टिप्स
अगर स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो थोड़ा घी डाल सकते हैं. ऊपर से हरा धनिया डालने से फ्रेश फ्लेवर आएगा. बच्चों के लिए हल्का मसाला रखें. बचे हुए चावल से बनाने पर यह और जल्दी तैयार हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP