आम के मंजर के समय न करें सिंचाई, जानें बेहतर पैदावार का सही तरीका

Share to your loved once


X

title=

आम के मंजर के समय न करें सिंचाई, जानें बेहतर पैदावार का सही तरीका

 

arw img

गर्मी शुरू होते ही आम के बागानों में मंजर आना किसानों के लिए अच्छी खबर होती है, लेकिन इस समय थोड़ी सी लापरवाही उत्पादन को प्रभावित कर सकती है. इसलिए मंजर आने के दौरान सिंचाई और दवाओं का सही प्रबंधन बेहद जरूरी है.कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, जब पेड़ों में मंजर आ रहा हो या आने वाला हो, तब खेत में सिंचाई नहीं करनी चाहिए. इस दौरान ज्यादा पानी देने से मंजर कम आ सकते हैं. जब मंजर में छोटे-छोटे फल दिखाई देने लगें और उनका आकार मसूर के दाने जितना हो जाए, तब ही आगे की देखभाल शुरू करनी चाहिए. इस अवस्था में बेहतर फल सेटिंग के लिए प्लानॉफिक्स (प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर) और कीट नियंत्रण के लिए इमीडाक्लोरोपिड का छिड़काव किया जाता है. इमीडाक्लोरोपिड 0.6 एमएल प्रति लीटर पानी में और प्लानॉफिक्स लगभग 1 एमएल प्रति 4 लीटर पानी में मिलाकर उपयोग करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP