Who is Isha Rikhi: कौन हैं ईशा रिखी? सालों से जिसके प्यार में गिरफ्तार थे बादशाह, पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

Share to your loved once


Last Updated:

इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर-रैपर बादशाह ने आज दूसरी शादी रचाई है. सिंगर ने पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी संग तलाक के 6 साल बाद दूसरी शादी रचा ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादशाह की दुल्हन बनी, ईशा रिशी कौन हैं,दोनों की पहली मुलाकात पार्टी में कैसे हुई थी.

नई दिल्ली. म्यूजिक इडंस्ट्री में धाक जमा चुके रैपर बादशाह ने दूसरी बार घर बसा लिया है. उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी रचाई है. दोनों की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों की फोटोज पर फैंस दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं. (फोटो साभार: isharikhi)

बादशाह की ये दूसरी शादी है, उन्होंने ईशा रिखी संग दूसरी बार शादी रचाई है. साल 2020 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था. इसके बाद उनकी मुलाकात ईशा से हुई थी. साल 2023 में भी दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई थी. (फोटो साभार: isharikhi)

रैपर और सिंगर बादशाह और ईशा के प्यार में होने की खबरें काफी साल पहले भी आम हुई थी. कहा तो ये भी जा रहा था कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा रिखी कौन हैं. (फोटो साभार: isharikhi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मी ईशा जब बहुत छोटी थी, तभी उनके पिता प्रदीप कुमार का देहांत हो गया था. उनकी मां का नाम पूनम रिखी है, जिन्होंने शादी की फोटोज पोस्ट की है, जिन फोटोज के जरिए फैंस शादी की खबर मिली है. (फोटो साभार: isharikhi)

बादशाह और ईशा रिखी दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. ये पार्टी एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी. उसी दौरान दोनों को लगा कि दोनों की मंजिल एक ही है और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई.(फोटो साभार: isharikhi)

ईशा बेहद खूबसूरत हैं. लुक के मामले में ते वह बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिय पर फैंस उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. (फोटो साभार: isharikhi)

बॉलीवुड में वह फिल्म नवाबजादे में नजर आई थीं. ये उनकी पहली हिंदी रही. हालांकि वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. आखिरी बार वह साल 2019 में Mindo Taseeldarni में नजर आई थी. (फोटो साभार: isharikhi)

बात एक्टिंग करियर की करें तो ईशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की थी. इस फिल्म में वह सिप्पी गिल के साथ दिखीं थीं. इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’ में भी नजर आई थीं. अमरिंदर गिल की इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. (फोटो साभार: isharikhi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP