फलाहारी स्पेशल थाली – बलिया में व्रतधारियों के लिए स्वादिष्ट और ऊर्जा भरा विकल्प

Share to your loved once


Last Updated:

नवरात्र के पावन दिनों में बलिया में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खास पहल सामने आई है. जमुना बेकरी मिष्ठान भंडार द्वारा तैयार की गई फलाहारी स्पेशल थाली इन दिनों खूब चर्चा में है. इस थाली में कुट्टू की पूड़ी, साबूदाने की खीर, खिचड़ी, जीरा आलू और साबूदाना कबाब जैसे स्वादिष्ट व ऊर्जा से भरपूर व्यंजन शामिल हैं. दो वैरायटी में उपलब्ध यह थाली व्रतधारियों को स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन प्रदान कर रही है.

बलिया. नवरात्र के दिन चल रहे है, ऐसे में भक्त मां की पूजा पाठ करने के साथ ही व्रत यानी उपवास भी करते हैं. कोई नवरात्र के शुरुआत और अंतिम यानी दो दिन व्रत रहता हैं, तो कोई नौ दिन उपवास करता है. ऐसे में एक ओर जहां मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपनी आस्था को तपस्या के रूप में निभा रहे हैं. हालांकि, पूरे नौ दिन उपवास करना आसान नहीं होता है, अगर आप भी व्रत हैं और कुछ बनाने का मन नहीं कर रहा है, तो इसी के मद्देनजर शहर से एक खास पहल सामने आ रही है. फलाहारी स्पेशल थाली, जो इन दिनों बलिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. दुकानदार ई. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि, व्रतधारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसा मेन्यू तैयार किया गया है, जो न केवल नियमों के अनुसार है, बल्कि स्वाद और सेहत का भी खजाना है. इस थाली में कुट्टू के आटे की गरमा-गरम पूड़ी, मीठी और ठंडी साबूदाने की खीर, शकरकंदी का हल्का-फुल्का छांछ, ड्राई फ्रूट्स से भरपूर साबूदाने की खिचड़ी, जीरा आलू और कुरकुरे साबूदाने के कबाब, जो व्रत रखने वालों भक्तों के लिए परफेक्ट मानी जा रही हैं.

सभी व्यंजन शरीर को ऊर्जा देने वाले 

ये सभी व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने वाले भी हैं. लंबे समय तक व्रत रखने के कारण जो कमजोरी महसूस होती है, यह थाली उसे काफी हद तक दूर करने में मदद करती है. इसी के चलते श्रद्धालु इसे बड़े चाव से खा रहे हैं और इसे व्रत का फुल पैकेज कहा जा रहा है. ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए दो तरह की थालियां तैयार की गई हैं. जिसमें पहली थाली ₹180 में जबकि दूसरी स्पेशल थाली ₹280 में है, जिसमें थोड़ा और वैरायटी और मात्रा शामिल है. दोनों ही थाली श्रद्धालुओं को संतुष्टि और ताजगी देने में सफल साबित हो रहे हैं. दुकानदार की यह पहल नवरात्र जैसे पावन अवसर पर बेहद सराहनीय है. इससे व्रत रखने वालों को न तो स्वाद से समझौता करना पड़ता है और न ही सेहत की चिंता रहेगी. अगर आप भी यहां आना चाहते हैं, तो जनपद बलिया के रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और वीर लॉरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के ठीक बगल में जमुना बेकरी मिष्ठान भंडार की दुकान स्थित है, जहां आकर आप इस व्रत स्पेशल थाली के स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP