दुनिया के 5 बल्लेबाज… लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

दुनिया के 5 बल्लेबाज… लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, 1 भारतीय भी शामिल

Last Updated:

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है.

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, 1 भारतीय भी शामिलZoom

एलिस्टर कुक के नाम लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड है.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट को सबसे मुश्किल फॉर्मेट माना जाता है. लगातार पांच दिन तक मैदान पर डटकर खेलना आसान नहीं होता. ज्यादातर खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर बैठने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में अगर कोई 100 से ज्यादा टेस्ट मैच लगातार खेल जाए तो हैरानी होती है. दुनिया में ऐसे कई क्रिकेट भी हुए जो 150 टेस्ट मैच में बिना टीम से बिना ड्रॉप हुए खेल चुके हैं.

एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड) – मई 2006 से सितंबर 2018 तक 159 टेस्ट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने 11 मई 2006 से 7 सितंबर 2018 के बीच अपने करियर के 161 में से 159 टेस्ट लगातार खेले. कुक ने 2018 में 33 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लिया था. वे 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा इंग्लिश खिलाड़ी रहे हैं और 6000 से 12,000 रन तक हर 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. वे टेस्ट क्रिकेट में 11,000 और 12,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले ओपनर हैं. अपने शानदार करियर के आखिरी मैच में 147 रन बनाकर कुक पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने.

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) – मार्च 1979 से मार्च 1994 तक 153 टेस्ट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज एलन बॉर्डर को एक मजबूत कप्तान के रूप में याद किया जाता है. बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉर्डर ने टेस्ट में 11 हजार से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने अपने करियर के 156 में से 153 टेस्ट लगातार खेले. लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा जिसे बाद में कुक ने तोड़ा. 1994 में संन्यास के समय बॉर्डर ने सबसे ज्यादा टेस्ट, सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट, सबसे ज्यादा टेस्ट कप्तान के तौर पर और सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – जून 1993 से अक्टूबर 2002 तक 107 टेस्ट

जब एलन बॉर्डर अपने करियर के अंतिम दौर में थे तब ऑस्ट्रेलिया के पास एक और भरोसेमंद खिलाड़ी मार्क वॉ थे. ऑलराउंडर मार्क वॉ ने 3 जून 1993 से 19 अक्टूबर 2002 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 107 टेस्ट खेले. 128 टेस्ट मैचों में वॉ ने 8029 रन और 59 विकेट लिए.

सुनील गावस्कर के नाम वनडे क्रिकेट में दर्ज है सबसे धीमी पारी का रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर (भारत) – जनवरी 1975 से फरवरी 1987 तक 106 टेस्ट

महान ओपनिंग बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर ने 70 और 80 के दशक में गेंदबाजों पर दबदबा बनाया. उस दौर में टेस्ट बल्लेबाजी को नई परिभाषा दी. गावस्कर ने अपने करियर में कुल 125 टेस्ट खेले. इसमें से 106 लगातार खेले. जो मार्क वॉ के 107 टेस्ट से सिर्फ एक कम है. वे 10,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने. उन्होंने 10,122 रन बनाए, औसत 51.12 रहा. वे 30 टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे और 34 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड उनके नाम था.

ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूजीलैंड) – मार्च 2004 से फरवरी 2016 तक 101 टेस्ट

इस लिस्ट में पांचवां नाम है न्यूजीलैंड के करिश्माई क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कलम का. उन्होंने अपने करियर के सभी 101 टेस्ट लगातार खेले. आक्रामक बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मैक्कलम ने 6453 टेस्ट रन बनाए. 14 साल के करियर में उन्होंने 2 टेस्ट शतक और 31 अर्धशतक लगाए. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रखते हैं, जब उन्होंने 2015-16 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में शतक जड़ा था.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP