वृषभ राशि वाले आज गणेश जी की करें आराधना, रिश्तों में मधुरता के संकेत, काशी के ज्योतिष ने क्या बताया?

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को बुधवार के दिन थोड़ा सावधान होकर रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें. काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को बुधवार के दिन थोड़ा सावधान होकर रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें. आज आपको अपने वाणी पर भी कंट्रोल रखना होगा, वरना इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं.

जल्दीबाजी में न लें फैसला
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े हर छोटे बड़े फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिए फैसलों से आज आपको नुकसान हो सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें भी अपने कार्यक्षेत्र में विवेक से काम करने की जरूरत है. आज आप नए नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें, तो आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. खासकर उन्हें जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके रिश्तों में मधुरता आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ वक्त जरूर बताएं. इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं.

गणेश मंदिर में चढ़ाएं दूर्वा

आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें और उन्हें दूर्वा घास भी अर्पित करें. इससे आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP