‘कांतारा 2’ मिमिक्री विवाद पर माफी मांगेंगे रणवीर सिंह, एफिडेविट भी करेंगे फाइल, जाएंगे चामुंडी मंदिर
Last Updated:
रणवीर सिंह का ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक्टर ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा है कि वह बिना शर्त माफी मांगेंगे और एफिडेविट भी साइन करेंगे. ‘कांतारा 2’ के लिए ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाने के बाद एक्टर पर FIR दर्ज हुई थी. इसी मामले की सुनवाई अब 10 अप्रैल को होने वाली है.

रणवीर सिंह की नहीं थम रही मुश्किलें
नई दिल्ली. रणवीर सिंह इन दिनों फिर से ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद को लेकर चर्चा में हैं. सामने आ रही खबरों के मुताबिक एक्टर को फिर से इस मामले में कोर्ट का रुख करना होगा और बिना किसी शर्त के माफी मांगनी होगी. उन्हें मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर भी माफी मांगी पड़ेगी.
रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. कभी वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तो कभी फ्लॉप फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अब वह फिर से ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने 24 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया कि वह ‘कांतारा’ के सीन की नकल करने के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगेगे.
रणवीर सिंह मांगेंगे माफी
रणवीर सिंह को है पछतावा
अपनी बात आगे रखते हुए रणवीर सिंह ने कहा है कि वह चामुंडी मंदिर जाएंगे और वहां भी माफी मांगेंगे. उन्होंने कोर्ट में कहा कि एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी माफी मांगी थी कि उन्हें पब्लिकली ऐसा नहीं करना था. अब इसी केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी, जिसमें वह बिना शर्त माफी मांगेंगे. उनके वकील का कहना है कि एक्टर को बहुत पछतावा भी है. वह भारत की हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका दुख है.
बता दें कि न्याययाधीश एम नागप्रसन्ना ने केस की सुनवाई करते हुए कहा है कि एक्टर ने जो किया वो भले ही गलत है, लेकिन ये उन्होंने गलती से किया है. इसके चलते अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी. अगर एक्टर माफी मांग लेते हैं तो, ये कार्यवाई बंद भी हो सकती है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें