Aaj Ka Mesh Rashifal : शब्दों से विवाद का खतरा, रिश्तों के लिए कैसा रहेगा दिन? मेष राशि वाले आज रहें सावधान

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 March 2026 : मेष राशि के जातक आज प्यार और रिश्तों में मिठास रखें. वाणी पर संयम जरूरी है. प्यारी भरी बातों से बिगड़ते हुए काम भी बनेंगे. कटु शब्दों से विवाद होने का खतरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत और माष चैत्र है. तिथि सप्तमी और नक्षत्र मृगशिरा है. अशुभ समय 12.27 से 1.49 बजे तक रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज वाणी और धन से लाभ दिलाएगा. ग्रहों का प्रभाव अनुकूल है. व्यवसाय में वृद्धि के संकेत हैं. नई योजनाओं का सृजन होगा. आमदनी में वृद्धि होगी. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें. सेहत सामान्य रहेगी. गले और दांत से जुड़ी हल्की समस्याएं हो सकती हैं. ठंडा खाने से परहेज करें. सुबह उठकर योग व ध्यान करें. प्यार व रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. वाणी महत्त्वपूर्ण है. कोई भी ऐसी बात नहीं कहें, जिससे समस्या उत्पन्न हो.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत है. माष चैत्र है. तिथि सप्तमी और नक्षत्र मृगशिरा है. पक्ष शुक्ल है. योग सौभाग्य है. आज सूर्योदय 6.20 पर और सूर्यास्त 6.20 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12.27 से 1.49 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं करें. नुकसान होगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगी. अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज चंद्रमा 2वें में गोचर करेगा. यह भाव धन, वाणी व परिवार से जुड़ा है. राशि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा देंगे. आज का दिन धन और वाणी के लिए महत्त्वपूर्ण है. आवेग से नुकसान होगा. खासकर पैसे से जुड़े मामलों में. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है..

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत सामान्य रहेगी. गले, दांत व मुंह से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है. ठंडा व मीठा कम खाएं. गुनगुना पानी पिएं और थोड़ी देर व्यायाम जरूर करें. मानसिक शांति व ऊर्जा के कम समय तक मोबाइल की स्क्रीन देखें. प्यार और रिश्तों में मिठास रखें. प्यारी भरी बातों से बिगड़ते हुए काम भी बनेंगे. जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारी पूर्वक बात करें. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. सेल्स और बिक्री से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. आपकी सलाह को महत्त्व मिलेगा. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP