Astro Tips 26 : शुक्र बदलने जा रहा राशि, ये 5 जातक काटेंगे चांदी, पैसा बरसेगा इधर, इज्जत मिलेगी उधर

Share to your loved once


Last Updated:

Venuss transit astro tips : पंचांग के हिसाब से 26 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख और सुविधा का कारक ग्रह माना गया है. शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है. आइये अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम जानते हैं कि कहीं आप भी तो इस राशि में शामिल नहीं हैं. वे बताते हैं कि 26 मार्च से कुछ राशियों के जीवन में धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे.

अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के साथ उसके राशिफल पर भी पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और सुख सुविधा का कारक ग्रह माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव शुभ और अशुभ स्थिति में सभी राशियों पर पड़ता है. शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है. आइये जानते हैं कि कहीं आप भी तो इस राशि में शामिल नहीं हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि शुक्र के एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातक की किस्मत बदलने वाली है. 26 मार्च से कुछ राशियों के जीवन में धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. करियर में प्रगति और रिश्तों में खुशियां आएंगी. जमीन जायदाद से जुड़े मामले में भी अच्छे संकेत मिल सकते हैं. रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है. समाज में मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है. इन राशियों में मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और मीन राशि के जातक शामिल हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बेहद सकारात्मक रहेगा. छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. रिश्तो में मजबूती आएगी. प्रेम संबंध भी आगे बढ़ेंगे. विवाह का रिश्ता भी बनेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. अगर कोई संपत्ति से जुड़ा मामला है तो उसमें सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे. नौकरी की तलाश भी पूरी होगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. जमीन अथवा संपत्ति से जुड़े मामले में विवाद हो सकता है. वाहन खरीदने के लिए यह समय अच्छा रहेगा. धन आगमन के मार्ग भी प्रशस्त होंगे.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक रूप से अच्छा साबित होगा. धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझेगा. आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP