कोच जस्टिंग लैंगर को ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीद, क्या खरे उतर पाएंगे LSG के कप्तान?
Last Updated:
justin langer statement on rishabh pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘अगर हम ऋषभ को हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते हुए देखते हैं, तो वह शानदार कप्तान साबित होगा. यही हमने पिछले साल सीखा था. वह नई फ्रेंचाइजी में आया था और अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहा था.’

ऋषभ पंत नंबर-3 पर उतर सकते हैं.
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि आईपीएल के अगले सीजन में ऋषभ पंत कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि जब पंत के चेहरे पर मुस्कान होती है, तब वह और भी शानदार क्रिकेटर बन जाते हैं. पिछले साल एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. लेकिन आईपीएल 2025 में पंत और एलएसजी के लिए ज्यादा खुशी की बात नहीं थी, क्योंकि टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर रही थी.
लैंगर ने बताया कि पंत ने पिछले साल अपना असर दिखाने की पूरी कोशिश की थी और उनके साथ बिताए समय से फ्रेंचाइजी और कोचिंग स्टाफ को उन्हें बेहतर समझने में मदद मिली. लैंगर ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘अगर हम ऋषभ को हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते हुए देखते हैं, तो वह शानदार कप्तान साबित होगा. यही हमने पिछले साल सीखा था. वह नई फ्रेंचाइजी में आया था और अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहा था.’
ऋषभ पंत नंबर-3 पर उतर सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘लेकिन इस बार हम ऋषभ को पहले से ज्यादा सहज देख रहे हैं. वह अब खिलाड़ियों को अच्छे से जानता है और हम उसका पूरा समर्थन करते हैं. उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह खूब मस्ती कर रहा है. जब वह क्रिकेट खेलता है तो उससे ज्यादा रोमांचक खिलाड़ी कोई नहीं होता.’ ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन की मौजूदगी से एलएसजी की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. इसके बावजूद टीम पिछले साल अच्छा नहीं खेल पाई थी. लैंगर ने कहा कि टीम ने नीलामी में इसकी भरपाई कर दी है.
उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए नीलामी बहुत अच्छी रही और यहीं से शुरुआत होती है. पिछले साल हमारी टीम का आधार बहुत मजबूत था. मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी प्रतियोगिता में नंबर एक थी. लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा पाए.’ लैंगर ने कहा, ‘इस साल हमने टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए हैं. कुछ खिलाड़ियों का चयन करना मुश्किल होगा. लेकिन अगर हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार जारी रहा, तो हमारे पास बहुत अच्छी टीम होगी.’
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि टीम में सभी युवा गेंदबाजों के लिए मोहम्मद शमी की मौजूदगी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मोहम्मद शमी बता रहे थे कि सभी युवा खिलाड़ी उनकी बात ध्यान से सुनते हैं. वह काफी अनुभवी गेंदबाज हैं. हम अक्सर कोचिंग में बड़े भाई-छोटे भाई या गुरु-शिष्य के रिश्ते की बात करते हैं और यहां भी वैसा ही रिश्ता है.’ पंत आनन्द.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें