रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलान

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलान

Last Updated:

Rinku Singh vice captain of KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम में रिंकू सिंह का कद बढ़ाते हुए उन्हें उपकप्तान बना दिया है. अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में रिंकू टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. रिंकू सिंह 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े हुए हैं.

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलानZoom

रिंकू सिंह बने केकेआर के नए उपकप्तान.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपने नए उपकप्तान का ऐलान कर दिया है. कप्तान अजिंक्य रहाणे का डिप्टी विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को बनाया गया है. केकेआर ने मंगलवार को हुए टीम के ‘Knights Unplugged’ इवेंट के दौरान यह ऐलान किया. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा, ‘गॉड प्लान का एक नया चैप्टर.’ हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने केकेआर को रिंकू को भावी कप्तान के रूप में तैयार करने की बात कही थी.

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाने के फैसले के पीछे की वजह बताई. अभिषेक नायर ने बताया, ‘जब वे पहली बार केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे, तब से वे रिंकू के साथ काम कर रहे हैं. अब हेड कोच के रूप में रिंकू को इस मुकाम पर पहुंचते देखना उनके लिए बहुत खास है.’ नायर ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में रिंकू न केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर बने हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व के गुण भी आए हैं. मैदान पर उनके प्रदर्शन के अलावा, मैदान के बाहर भी पूरी टीम उनकी ओर एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में देखती है.’

रिंकू सिंह बने केकेआर के नए उपकप्तान.

कोच ने कहा कि रिंकू एक जबरदस्त ‘पावर-हिटर’ हैं और अब जबकि वे वर्ल्ड कप चैंपियन भी बन चुके हैं, तो यह उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का सबसे सही समय है. मैनेजमेंट का मानना है कि उप-कप्तान की यह भूमिका रिंकू को आगे बढ़ने और पूरी टीम का नेतृत्व करने में मदद करेगी. बता दें कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन के बाद ऐसा माना जा रहा था कि रिंकू को टीम का कपतान बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, अब लिए गए फैसलों से यह साफ है कि केकेआर मैनेजमेंट के पास उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का एक ठोस प्लान तैयार है. रिंकू कप्तानी के लिए सबसे सटीक विकल्प नजर आते हैं, क्योंकि वे 2018 से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं.

उन्होंने केकेआर के लिए अब तक 59 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30 की औसत से 1099 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है. टीम में उन्हें अब तक एक ‘फिनिशर’ के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस बार उम्मीद है कि वे नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे. रिंकू उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पूरी दुनिया की नजरों में वे 2023 में आए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर एक नामुमकिन जीत दिलाने के बाद वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए. इसके बाद से फ्रेंचाइजी ने उन्हें हर बार रिटेन किया है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP