बाप रे बाप! प्रतापगढ़ के इस किसान ने कमाल कर दिया, खेत में उगा दी 5 फीट की मूली, देखने वालों की लग रही भीड़

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

बाप रे बाप! प्रतापगढ़ के इस किसान ने कमाल कर दिया, खेत में उगाई 5 फीट की मूली

Last Updated:

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के एक किसान ने खेती जगत में ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. इस किसान ने ‘जौनपुरी नेवार मूली’ को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया है. आइए इस किसान के बारे में जानते हैं.

बाप रे बाप! प्रतापगढ़ के इस किसान ने कमाल कर दिया, खेत में उगाई 5 फीट की मूलीZoom

प्रतापगढ़ के किसान ने 5 फीट की मूली उगाई

प्रतापगढ़: किसान अक्सर नए-नए प्रयोग कर खेती में कुछ नया करने की चाह रखते हैं. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने वाले एक किसान ने करके दिखाया है. दरअसल प्रतापगढ़ के राजापुर काला गांव निवासी किसान ने खेती में अपनी मेहनत और लगन के दम पर अनोखा कारनामा कर दिखाया है और रिकॉर्ड बना डाला है, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है.

किसान ने खास खेती की तकनीक और बेहतर बीज का इस्तेमाल कर अपने खेत में 5 फीट लंबी मूली उगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. देखा जाए तो आम मूली की लंबाई 1 से 2 फीट तक होती है, लेकिन इस किसान ने 5 फीट की मूली का उत्पादन कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. जौनपुर के बाद यह पहली बार है, जब किसी किसान ने इतने लंबे मूली का उत्पादन किया है.

‘जौनपुरी नेवार मूली’ के बाद प्रतापगढ़ का नाम
बता दें कि भारत में सबसे लंबी मूली की किस्म ‘जौनपुरी नेवार मूली’ है, जिसकी लंबाई 4 फीट तक होती है. लेकिन राजापुर काला गांव में किसान ने अपने खेत में 5 फीट से भी ज्यादा लंबी मूली उगाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले बिहार और सिक्किम के किसान क्रमशः 3.4 इंच और 3.1 इंच लंबी मूली उगाकर चर्चा में आ चुके हैं.

किस तकनीक और खाद का किया इस्तेमाल
इस मूली को देखने के लिए आसपास के गांव के किसान भी जुट रहे हैं और इस किसान की सराहना कर रहे हैं. उन्होंने किसान के मेहनत की तारीफ की है. वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि बेहतर बीज का चयन, मिट्टी की गुणवत्ता, सही समय पर सिंचाई और उन्नत खेती तकनीक ने किसान को सफल बनाया है. हालांकि प्रतापगढ़ ने इस किसान ने इतनी बड़ी मूली के उत्पादन में क्या तकनीक अपनाई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP