आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स
Last Updated:

नई दिल्ली. साल 2008 के ओपनिंग सीजन की आईपीएल चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कारोबारी काल सोमानी ने खरीद लिया है. ये डील 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 15,300 करोड़ रुपये में हुई है. यह रकम एकमुश्त दी जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सोमानी को वॉलमार्ट परिवार के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का सपोर्ट है. यह सौदा आगामी आईपीएल 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा.
यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. पिछले साल टॉरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से गुजरात टाइटन्स में 67% बहुमत हिस्सेदारी लगभग ₹5,025 करोड़ में हासिल की थी, जिससे फ्रेंचाइजी का मूल्य लगभग ₹7,500 करोड़ हो गया. सीवीसी कैपिटल ने 2021 में ₹5,625 करोड़ में टीम का अधिग्रहण करने के बाद अपनी 33% हिस्सेदारी बरकरार रखी.
मनीकंट्रोल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में पहले ही बता दिया था कि मुताबिक सोमानी ग्रुप राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीद सकता है. फ्रेंचाइजी की अधिकांश हिस्सेदारी मनोज बादले के पास इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के माध्यम से थी, जिसके पास लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. अन्य हितधारकों में रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लाचलान मर्डोक शामिल थे. हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में शुरू की गई थी, जिसमें निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार के रूप में काम कर रहा था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…