अगर आप भी रात में कपड़े धोते हैं तो आज ही बदल दीजिए ये आदत, आपके घर पर हो सकते हैं 5 तरह के नकारात्मक प्रभाव

Share to your loved once


Raat Me Kapde Dhona Shubh ya Ashubh: रात के समय घर के कामकाज में व्यस्त होना आम बात है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात में कपड़े धोना केवल थकान ही नहीं बढ़ाता बल्कि घर की ऊर्जा और आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है? वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इस बात को लेकर कई मान्यताएं हैं, जो घर की पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. कई लोग समय की कमी के कारण रात में ही कपड़े धो लेते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह आदत आपके घर और जीवन में अनजाने में परेशानियों का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं कि रात में कपड़े धोने से क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और इसे कैसे सही समय पर करने से घर और परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

रात का समय: शांति और ऊर्जा का समय
ज्योतिष के अनुसार रात का समय चंद्रमा की ऊर्जा से जुड़ा होता है. यह समय घर में शांति, विश्राम और सकारात्मक ऊर्जा के संचयन का होता है. जब आप रात में पानी का अधिक इस्तेमाल करते हैं और कपड़े धोते हैं, तो यह घर की प्राकृतिक ऊर्जा के संतुलन को प्रभावित कर सकता है. घर में अचानक पानी के बहाव और हलचल से न केवल ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है, बल्कि यह घर के वातावरण में हल्की अस्थिरता भी ला सकता है. चंद्रमा की ऊर्जा नाजुक होती है और रात में पानी का अत्यधिक इस्तेमाल घर के माहौल में तनाव और बेचैनी पैदा कर सकता है.

बढ़ती निगेटिव एनर्जी
अगर आप रात को गंदे कपड़े इधर-उधर रखते हैं या धोकर कमरे में ही सुखाने के लिए छोड़ देते हैं, तो यह सिर्फ गंदगी का कारण नहीं बनता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह घर में निगेटिव एनर्जी के बढ़ने का कारण बन सकता है. आपने महसूस किया होगा कि कई बार देर रात तक कपड़े सूखते हुए कमरे में भारीपन या थकान जैसी भावना पैदा होती है. इसका कारण यह है कि घर के भीतर गीले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं और मानसिक शांति को प्रभावित करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सेहत पर भी असर
रात में कपड़े धोकर उन्हें बंद कमरे में छोड़ देना आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. कपड़ों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और कमरे में मॉइस्चर बढ़ जाता है. इससे फंगस, बैक्टीरिया और बदबू की समस्या हो सकती है.

ज्योतिष में इसे भी नकारात्मक संकेत माना गया है क्योंकि नमी और फंगस न केवल घर की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य जैसे सांस की समस्या, एलर्जी और त्वचा संबंधी परेशानियों का कारण बन सकते हैं.

दिन में कपड़े धोने का महत्व
ज्योतिष और वास्तु दोनों ही मानते हैं कि कपड़े धोने के लिए सुबह या दिन का समय सबसे अनुकूल होता है. दिन के समय सूर्य की ऊर्जा कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है.

यदि आप अपने घर की ऊर्जा को संतुलित रखना चाहते हैं और निगेटिव प्रभावों से बचना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि कपड़े दिन में धोएं और खुले स्थान पर सुखाएं. यह न केवल घर की शांति बनाए रखेगा बल्कि आपकी सेहत और मानसिक स्थिति के लिए भी लाभकारी होगा.

ध्यान रखें
-रात में कपड़े धोने से बचें.
-गीले कपड़े हमेशा दिन में खुले वातावरण में सुखाएं.
-घर के पानी का संतुलित इस्तेमाल करें.
-यदि अनिवार्य हो तो रात में धोने के बाद तुरंत कमरे के बाहर या बालकनी में सुखाएं.

इन सरल उपायों से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और मन की शांति पर भी अच्छा असर पड़ता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP