स्लीवलेस जर्सी नहीं, परिवार नहीं… BCCI ने IPL 2026 के लिए बनाए नए नियम, क्या-क्या बदला?
स्लीवलेस जर्सी नहीं, परिवार नहीं… BCCI ने IPL 2026 के लिए बनाए नए नियम, क्या-क्या बदला?
Last Updated:

नई दिल्ली: 28 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने कुछ नए नियम लागू किए हैं. ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक खिलाड़ियों को मैच के बाद होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान ‘स्लीवलेस जर्सी’ न पहनने के लिए कहा गया है. यदि खिलाड़ी बिना बांह वाली जर्सी पहनकर आते हैं तो उन्हें चेतावनी दी जाएगी और और दूसरी बार जुर्माना लगाया जाएगा.
बीसीसीआई ने आईपीएल टीम मैनेजमेंट को मैच की पूर्व संध्या और मैच के दिन पालन किए जाने वाले नियमों और सावधानियों के बारे में गाइडलाइंस भेजी है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण निर्देश ये है कि खिलाड़ी अभ्यास सत्र के लिए टीम बस में ही ट्रेवल करेंगे. खिलाड़ियों के परिवार वालों को अलग गाड़ी में आना होगा और वो होटल परिसर से अभ्यास देख सकते हैं.
खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स को अनिवार्य रूप से नारंगी और बैगनी रंग की कैप पहनने का अनुरोध किया है, जो खिलाड़ी कैप नहीं पहनते हैं, उनसे दरख्वास्त है कि वो पहले दो ओवरों के दौरान कैप पहनें, जब तक कि टीवी में इसका प्रसारण न हो जाए.
नेट अभ्यास सत्रों के लिए बीसीसीआई ने निम्नलिखित दिशानिर्देश जारी किए हैं:
- प्रत्येक टीम को अभ्यास क्षेत्र में दो नेट मिलेंगे, साथ ही रेंज हिटिंग के लिए मुख्य मैदान पर एक साइड विकेट भी मिलेगा.
- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास के दौरान, यदि दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास कर रही हों, तो उन्हें दो-दो विकेट मिलेंगे.
- यदि एक टीम पहले अभ्यास खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का उपयोग अपने अभ्यास के लिए नहीं कर सकती.
- खुले नेट अभ्यास की अनुमति नहीं है.
- मैच के दिनों में अभ्यास की अनुमति नहीं होगी.
- मैच के दिनों में मुख्य मैदान पर कोई फिटनेस टेस्ट नहीं होगा.
- यदि जर्सी नंबर में कोई बदलाव होता है, तो इसकी सूचना 24 घंटे पहले देनी होगी.
जल्द रिलीज होने वाला है आईपीएल का पूरा शेड्यूल
आईपीएल ने हाल ही में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले अपने पहले 20 मैच का कार्यक्रम जारी किया है. विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की पुष्टि होने के बाद आने वाले दिनों में पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा. सीजन की शुरुआत इसी सप्ताह के अंत में होगी जब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…