क्या BCCI के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की वजह से बर्बाद हुआ था आदित्य धर का क्रिकेट करियर, धुरंधर बना तोड़े सारे रिकॉर्ड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्या BCCI के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की वजह से नहीं हुआ था आदित्य धर सलेक्शन

Last Updated:

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. उनका सलेक्शन अंडर 19 टीम में नहीं हो पाया तो निराश होकर फिल्म मेकिंग की तरफ रुख किया.खबरों की माने तो पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और वर्ल्ड कप 1983 की विजेता टीम के सदस्य रॉजर बिन्नी के बेटे की वजह से वो टीम में जगह नहीं बना पाए थे.

क्या BCCI के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की वजह से नहीं हुआ था आदित्य धर सलेक्शनZoom

क्या BCCI के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की वजह से नहीं हुआ था आदित्य धर सलेक्शन

नई दिल्ली. इस वक्त हर तरफ सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है. धुरंधर ने जो धमाका किया था उसके सीक्वल ने उसको भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्ममेकर आदित्य धर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने गजब का काम किया है. कमाल की बात यह है कि आदित्य एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. खबरों के मुताबिक उनका सलेक्शन अंडर 19 टीम में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी के बेटे की वजह से नहीं हो पाया था. स्टुअर्ट का सलेक्शन हुआ और आदित्य ने निराश होकर फिल्म मेकिंग का रुख कर लिया.

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का पहला भाग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. इसने दुनियाभर में 1,300 से 1,428 करोड़ रुपये की कमाई की और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई. ‘धुरंधर’ के दूसरे भाग को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, शानदार ओपनिंग डे कलेक्शन और फैंस व इंडस्ट्री के लोगों से मिल रही तारीफों के चलते यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर बन गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP