Ram Navami Kab Hai 2026: राम नवमी कब है, 26 या 27 मार्च? दो दिन का कन्फ्यूजन, जानें तारीख, मुहूर्त, पुनर्वसु नक्षत्र का समय

Share to your loved once


Ram Navami Kab Hai 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की महानवमी यानि चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. भगवान राम का जन्म गुरुवार को दोपहर के समय हुआ था, तब पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न था. इस नवमी को राम जन्म हुआ था, इसलिए इसे राम नवमी के नाम से भी जानते हैं. हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को इसी मुहूर्त में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस बार 27 मार्च को राम नवमी की तिथि सुबह में खत्म हो जा रही है और दोपहर में दशमी तिथि लग जा रही है, वहीं 26 मार्च को सुबह से लेकर पूरा दोपहर का समय नवमी का है. ऐसे में राम नवमी की उदयातिथि 27 मार्च को है, जबकि 26 मार्च को दोपहर में नवमी तिथि का मुहूर्त है. ऐसे में लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति है कि राम नवमी कब है, 26 या 27 मार्च?

राम नवमी 2026 सही तारीख

पंचांग के अनुसार, राम नवमी के लिए चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च दिन गुरुवार को 11 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होकर 27 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर राम नवमी 27 मार्च को है, लेकिन मध्याह्नवापिनी मुहूर्त यानि नवमी तिथि में दोपहर का मुहूर्त 26 मार्च को प्राप्त हो रहा है.

व्रत परिचय के अनुसार, राम नवमी के लिए चैत्र शुक्ल नवमी को मध्याह्नवापिनी शुद्धा तिथि की मान्यता है. य​दि यह दो दिन मध्याह्नवापिनी है या फिर दोनों दिनों में ही न हो, तो पहले दिन का व्रत करना चाहिए. हर बार जयंती मुहूर्त यानि प्रभु राम के जन्म के समय जो ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति थी, वह प्राप्त होना संभव नहीं है. लेकिन जिस बार जयंती मुहूर्त आ जाए तो उसे लेना चाहिए.

26 मार्च को ग्रह नक्षत्र की स्थिति

ऐसे में देखा जाए तो 26 मार्च को गुरुवार दिन है और नवमी तिथि की दोपहर वाली मुहूर्त है, उस दिन आर्द्रा नक्षत्र शाम 04:19 पी एम तक है, वहीं मिथुन राशि में चंद्रमा है.

27 मार्च को ग्रह नक्षत्र की स्थिति

27 मार्च को शुक्रवार दिन, नवमी की उदयातिथि है, जो 10:06 ए एम तक ही है. वहीं पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03:24 पी एम तक है, जबकि कर्क राशि में चंद्रमा 09:36 ए एम से है.

26 मार्च को राम नवमी के लिए दोपहर का मुहूर्त और गुरुवार दिन प्राप्त हो रहा है और 27 मार्च को उदयातिथि के साथ पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क राशि का चंद्रमा है.

फिर कब मनाएं राम नवमी?

जो लोग उदयातिथि के आधार पर व्रत करते हैं, वे लोग राम नवमी 27 मार्च को मनाएं और जिन को दोपहर मुहूर्त में राम नवमी का उत्सव मनाना है, वे 26 मार्च को राम नवमी मनाएं.

एक बात ध्यान देने वाली यह है कि तिथि का समय देश की राजधानी दिल्ली को ध्यान में रखकर बताया गया है, आप जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहां के स्थानिय पंचांग से नवमी तिथि का समय देखकर राम नवमी की सही तारीख का निर्णय स्वयं से कर सकते हैं. उसमें आपको दोपहर के मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए.

राम नवमी मुहूर्त 2026

26 मार्च और 27 मार्च को राम नवमी का दोपहर का मुहूर्त 11 बजकर 13 ए एम से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक है. राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 पी एम पर है. इन दोनों ही आपको राम नवमी की पूजा और जन्मोत्सव के लिए 2 घंटे 28 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP