‘धुरंधर’ देखने का इंतजाम करो… वर्ल्ड कप विजेता को नहीं मिली टिकट, सुनील गावस्कर सीधा फिल्म के स्टार के पास पहुंचे
Last Updated:
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को धुरंधर फिल्म का सीक्वल देखना है लेकिन उनको टिकट नहीं मिल पाया है. फिल्म के अभिनेता राकेश बेदी ने बताया कि उनकी मुलाकात 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य सुनील गावस्कर से हुई. उनसे फिल्म के हिट सीक्वल के लिए टिकट का इंतजाम करने की गुजारिश की.

सुनील गावस्कर देखना चाहते हैं धुरंधर का सीक्वल लेकिन नहीं मिल रहा टिकट
नई दिल्ली. धुरंधर: द रिवेंज ने पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर तक को टिकट नहीं मिल पा रही है. धुरंधर के अभिनेता राकेश बेदी ने बताया कि उनकी मुलाकात 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य सुनील गावस्कर से हुई. उनसे फिल्म के हिट सीक्वल के लिए टिकट का इंतजाम करने की गुजारिश की.
बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, “कल मेरी मुलाकात भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर से हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म के टिकट नहीं मिल पा रहे हैं. मुझसे कुछ करने को कहा. मैं उनके लिए टिकट का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा हूं. उम्मीद है कि मैं कर पाऊंगा.”
बेदी के फिल्म में की गई एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने इसे लेकर कहा, “मुझे गर्व है कि मैं इस फिल्म धुरंधर का हिस्सा हूं. मुझे कहना पड़ेगा कि धुरंधर ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. ये फिल्म भारत ही नहीं, दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी गहराई से उतर गई है. ये सिर्फ कमर्शियल हिट नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पर भी इसका गहरा असर पड़ा है. फिल्म देखने वालों की प्रतिक्रियाएं और कलेक्शन दोनों ही अभूतपूर्व हैं.”
बेदी ने सिनेमा प्रेमियों से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा, “मेरी एक गुजारिश है कि जब आप फिल्म देख रहे हों तो उसके सीन शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, क्योंकि ये स्पॉइलर होते हैं. खासकर फिल्म का आखिरी सीन, क्लाइमेक्स शूट करके सोशल मीडिया पर डालना सही नहीं है. आप जानते हैं कि ये मजा खराब करने वाली बात है. मैं फिर से अनुरोध करता हूं कि कृपया फिल्म के सीन शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें. ये सही बात नहीं है. आपने फिल्म का मजा लिया है, अब दूसरों को भी लेने दीजिए. धन्यवाद.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें