‘धुरंधर 3’ की अफवाहों पर कास्टिंग डायरेक्टर का बड़ा बयान, तीसरे पार्ट को लेकर किया सच का खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच इसके तीसरे पार्ट को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. फैंस कयास लगा रहे है कि धुरंधर 3 भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अब इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ किया कि ‘धुरंधर 3’ को लेकर फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं चल रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें महज अफवाह हैं. मुकेश ने फैंस से अपील की है कि वे बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी दावे पर यकीन न करें. फिलहाल पूरी टीम फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रही है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 3' पर कास्टिंग डायरेक्टर का बयान, तीसरे पार्ट को लेकर किया खुलासाZoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है. सिर्फ 5 दिनों में ही मूवी ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ के तीसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरू हो चुका है? हालांकि, अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

आदित्य धर की इस फिल्म के लिए बेहतरीन कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई योजना नहीं है. इस फिल्म की सफलता में मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग का बड़ा हाथ माना जा रहा है. उन्होंने न केवल किरदारों को उनके असली किरदारों जैसा दिखाने पर मेहनत की, बल्कि फिल्म के सरप्राइज किरदारों को रिलीज तक गुप्त रखने में भी बड़ी भूमिका निभाई. मुकेश छाबड़ा के इस शानदार काम की फिल्म जगत में जमकर तारीफ हो रही है.

मुकेश छाबड़ा ने उड़ती खबरों पर लगाया विराम

फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बीच ‘धुरंधर 3’ को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, लेकिन अब मुकेश छाबड़ा ने खुद सामने आकर स्थिति साफ कर दी है. जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया. रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रंगी के रूप में तीसरे पार्ट में वापसी की खबरों पर उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला, ये सब बस अफवाहें हैं.

‘धुरंधर 3’ बनती है तो मेकर्स खुद करेंगे ऐलान

मुकेश छाबड़ा ने फैंस से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही बिना सिर-पैर की खबरों पर यकीन न करें. उन्होंने साफ किया कि अगर भविष्य में इस फ्रेंचाइजी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी होगी, तो वह खुद या फिल्म के मेकर्स इसकी घोषणा करेंगे. फिलहाल, तीसरी कड़ी को लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं चल रही है.

वायरल फेक तस्वीर ने बढ़ाई थी हलचल

दरअसल, ‘धुरंधर 3’ को लेकर अफवाहें तब शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई. दावा किया गया कि फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में तीसरी कड़ी को लेकर जानकारी दी गई है और यह भी बताया गया कि फिल्म 14 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन यह फेक तस्वीर निकली, जिससे साफ हो गया कि ये सब महज कोरी अफवाहें थीं और मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है.

मेकर्स आगे बढ़ाएंगे ‘धुरंधर’ की कहानी?

भले ही मुकेश छाबड़ा ने मना कर दिया हो, लेकिन फैंस अभी भी ‘धुरंधर 3’ को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं. फिल्म का अंत जिस तरह से हुआ है, उसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. कहानी में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की असली पहचान पाकिस्तान में उजागर हो जाती है, जिसके बाद वह भारत लौट आता हैं. अब देखना ये है कि क्या भविष्य में मेकर्स इस कहानी को आगे बढ़ाते हैं या नहीं. फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ की टीम फिल्म की सक्सेस का जश्न मना रही है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP