मिश्री, गुड़ और खांड वाली आंवला चटनी, मुरादाबाद के किसान ने 3 फ्लेवर में किया तैयार

Share to your loved once


X

ऑर्गेनिक

तीन फ्लेवर वाली आंवला चटनी, स्वाद में हिट सेहत भी रहेगी फिट

 

arw img

Organic Amla Chutney: मुरादाबाद के किसान इन दिनों ऑर्गेनिक आंवले की चटनी बनाकर अच्छी कमाई कर रहे है. किसान रवि धारीवाल पिछले 16 वर्षों से बिना रसायनों के जैविक खेती कर रहे है और अब उन्होंने पूरी तरह घरेलू तरीके से आंवले की चटनी तैयार करनी शुरू की है. वे तीन प्रकार की चटनी बनाते है. धागे वाली मिश्री, ऑर्गेनिक गुड़ और ऑर्गेनिक खांड से तैयार चटनी. इसमें किसी मशीन का प्रयोग नहीं होता और सभी मसाले व जड़ी-बूटियां घर पर ही पीसी जाती है. चटनी में अश्वगंधा, दालचीनी सहित कई आयुर्वेदिक तत्व मिलाए जाते है. जिससे पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ बताया जा रहा है. किसान का कहना है कि नियमित सेवन से भूख बढ़ती है और पेट की दिक्कतों में सुधार होता है. शुरुआत में सीमित मात्रा में बनाई गई चटनी की मांग अब कई राज्यों से आने लगी है. वे इसे ऑनलाइन और कोरियर के माध्यम से पूरे देश में भेज रहे है. जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP